रूस और यूक्रेन का युद्ध चौथे साल में प्रवेश कर चुका है। अभी जंग खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन को ये अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं मेरा मतलब बुरी चीजें। वो आग से खेल रहे हैं।
सोशल मीडिया के जरिए कहीं ये बात
ट्रंप ने ये बातें सोशल मीडिया के जरिए कही। ट्रंप ने ये टिप्पणी हाल ही में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद की है। 2022 में जंग शुरू होने के बाद से ही रूस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि रूस की ओर से दावा किया कि यूक्रेन ने प्रेसीडेंट पुतिन के हेलिकाॅप्टर को टारगेट किया था। इससे पहले भी ट्रंप युद्ध को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं। पुतिन को लेकर निराशा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे बेवजह लोगों को निशाना बना रहे हैं।
रूस ने कुर्स्क से यूक्रेनी सेना को खदेड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं सिर्फ सैनिकों की नहीं लोगों की बात भी कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं। मैंने हमेशा कहा कि वो यूक्रेन का सिर्फ एक टूकड़ा नहीं बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं। उधर रूस ने दावा किया है कि उसने बफर जोन बढ़ा दिया है। साथ ही कुर्स्क से यूक्रेनी सेना को पूरी तरह से खदेड़ दिया है। इसके अलावा रूसी जेट ने सैनिकों के लिए आगे का रास्ता तैयार किया है।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर क्यों लगाई रोक? विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई करना हुआ मुश्किल
जेलेंस्की ने नाटो से गुहार लगाकर आखिरी दांव खेला है। अब अगर नाटो फ्रंटलाइन पर आकर रूस से टकराता है तभी जेलेंस्की बच सकते हैं। बता दें कि पुतिन ने जून में ही यूक्रेन के संपूर्ण खात्मे का फरमान जारी कर दिया है। जेलेंस्की युद्धविराम के लिए सहमत होते हैं तो इस तबाही को टाला जा सकता है। हालांकि अब तक जेलेंस्की ने वही किया, जो पुतिन चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या पाकिस्तान का ‘मुरीदके एयरबेस’ भी था भारत के निशाने पर? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
3 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
19 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines