भारत को फिर मिली टैरिफ धमकी, डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री बोले- रूस से तेल खरीदना बंद करो नहीं तो…

Donald Trump Howard Lutnick: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मंत्री हावर्ड लुटनिक ने टैरिफ को लेकर भारत को एक बार फिर चेतावनी दी है. साथ ही आबादी और आयात को लेकर भारत पर सवाल भी उठाए हैं. जब से टैरिफ विवाद शुरू हुआ है, तब वे लुटनिक भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.

Howard Lutnick | Donald Trump | Reciprocal Tariffs

अमेरिका के वाणिज्यिक मंत्री हावर्ड लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Trump Tariffs War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एक बार फिर भारत को चेतावनी दी है और भारत पर सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर लगा टैरिफ हटाए और रूस से तेल खरीदना बंद करे, तभी व्यापार वार्ता होगी और व्यापार समझौते आगे बढ़ेंगे. भारत अपनी 1.4 अरब आबादी बताकर शेखी बघारता है. अगर इतनी आबादी है तो क्या यह आबादी मक्का नहीं खाती? अगर इतनी आबादी है तो भारत अमेरिका से मक्का क्यों नहीं खरीदता? अमेरिका के साथ भारत के व्यापार संबंध एकतरफा हैं. सिर्फ अमेरिका भारत से आयात करता है, भारत अमेरिका से आयात नहीं करता.

डोनाल्ड ट्रंप का देशों को आदेश, कंपनियां अमेरिका में इन्वेस्टमेंट के साथ यहां के लोगों को ट्रेनिंग भी दें

विज्ञापन

अमेरिका पर टैरिफ कम करने की मांग

राष्ट्रपति ट्रंप के मंत्री लुटनिक ने कहा कि भारत अमेरिका के व्यापार पर टैरिफ लगाता है और अमेरिकी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाता है. वहीं अमेरिका को निर्यात करके अमेरिका के बाजार का फायदा भी उठाता है, यह कहां जक जायज है? इसलिए अब जब तक भारत अमेरिका पर लगाया गया टैरिफ कम नहीं करेगा, भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. भारत अगर रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा तो बड़े फायदे रहेगा और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते भी होंगे. अगर भारत अपनी बात पर अड़ा रहेगा तो अमेरिका का टैरिफ और आर्थिक दबाव झेलना होगा.

टैरिफ के लिए भारत खुद है जिम्मेदार

ट्रंप के सहयोगी ने कहा कि भारत अमेरिका पर लगाए गए अपने टैरिफ कम करे. अमेरिका के साथ वैसा ही व्यवहार करे, जैसा अमेरिका भारत के साथ करता है. अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाकर सालों से की जा रही गलतियों को ठीक करना चाहते हैं. ट्रंप प्रशासन ने भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. इसमें से 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल व्यापार करने पर दंड स्वरूप लगाया गया है. भारत पर लगा टैरिफ अन्य देशों पर लगे टैरिफ से ज्यादा है और इसके लिए भारत खुद जिम्मेदार है. यही राष्ट्रपति का मॉडल है. या तो आप इसे स्वीकार करें, वरना आपको दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता के साथ व्यापार करने में मुश्किल होगी.

विज्ञापन

रूस ने खुलकर की भारत की तारीफ

बता दें कि रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके भारत और रूस के संबंधों को मजबूत बताया गया है. रूस से तेल खरीदना बंद करने के दबाव के बाजवूद भारत के दृढ़ रवैये और रूस से तेल व्यापार को लेकर प्रतिबद्धता की तारीफ की. रूस की ओर से कहा गया है कि भारत और रूस के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं. दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं और रहेंगे. अगर किसी ने इन संबंधों को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे अंजाम भुगतना होगा. भारत और रूस आपसी तालमेल और सहयोग के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहे हैं और बढ़ते रहेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ