'रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने में मदद करेगा भारत', कीव दौरे पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Jaishankar Kyiv visit: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कीव दौरे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने के लिए हर संभव मदद और मध्यस्थता को तैयार है. यूक्रेनी विदेश मंत्री से मुलाकात में काला सागर में जहाजों पर हमलों और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा. भारत ने कूटनीति और बातचीत के जरिए शांति बहाली की जोरदार वकालत की है.

Jaishankar Kyiv visit, Russia Ukraine war, India mediation, Black Sea attack

यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर। credit: x

विज्ञापन

Jaishankar Kyiv visit: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत एक बार फिर आगे आया है. यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को दो टूक कहा कि भारत इस जंग को समाप्त कराने के लिए किसी भी तरह की मदद को तैयार है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ संकेत दिया कि यदि दोनों पक्षों को जरूरत महसूस होती है तो भारत शांति के लिए मध्यस्थता करने से भी पीछे नहीं हटेगा.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ साझा प्रेस वार्ता में कहा, अगर भारत किसी भी तरह से इस मसले को सुलझाने में मदद कर सकता है, तो हम पूरी तरह तैयार हैं.

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता, SCO समिट में मिलेंगे दोनों दोस्त; क्या है मास्टर प्लान?

विज्ञापन

काला सागर में जहाजों पर हमले का उठा मुद्दा

विदेश मंत्री जयशंकर का यह अहम दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं. इन हमलों में भारतीय नाविकों की मौत हुई थी और कई घायल हो गए थे. दोनों विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक में काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर भी गहन चर्चा हुई. भारत ने भारतीय और अन्य नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात दोहराते हुए स्पष्ट किया कि युद्ध का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है.

द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर जोर

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के अलावा पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में बताया कि इस दौरे का मुख्य मकसद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. साथ ही, यह यात्रा क्षेत्रीय घटनाक्रमों और साझा हितों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का एक बेहतर अवसर प्रदान करेगी. नई दिल्ली ने एक बार फिर दुनिया को संदेश दिया है कि शांति का रास्ता केवल संवाद से ही निकल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ