फर्जी डॉक्यूमेंट्स से इटली में स्टूडेंट वीजा पाने की कोशिश में पाकिस्तानी, परेशान होकर दूतावास ने दी कड़ी चेतावनी

Italy Student Visa: 2026-27 के अकेडमिक सेशन के लिए इटली में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने रहने और अन्य खर्चों के लिए कम से कम 10,179.85 यूरो (करीब 3275000 पाकिस्तानी रुपया) का बैंक अकाउंट में दिखाना होगा.

Pakistani national

2023 में 1,030 पाकिस्तानी नागरिकों को पढ़ाई के लिए नए रेजिडेंस परमिट मिले थे. (Photo: AI)

इटली में पढ़ाई का सपना देख रहे पाकिस्तानी छात्रों ने विदेश जाने के लिए अब फर्जी डॉक्यूमेंट का सहारा लेना शुरू कर दिया है. यह आंकड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब पाकिस्तान में मौजूद इटली के दूतावास को चेतावनी जारी करनी पड़ी है. दूतावास ने कहा कि स्टडी वीजा एप्लीकेशन के साथ संदिग्ध और फर्जी दस्तावेज जमा किए जाने के मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दूतावास ने पाकिस्तान के लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी प्रमाणपत्र या गलत दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन तुरंत खारिज किया जा सकता है और भविष्य में भी वीजा आवेदन करना भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी बैंक स्टेटमेंट भी जमा कर रहे स्टूडेंट्स

इटली के दूतावास ने बुधवार, 2 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्टडी वीजा आवेदनों के साथ बड़ी संख्या में संदिग्ध या फर्जी दस्तावेज लगाए जा रहे हैं. दूतावास ने खास तौर पर आवेदकों को फर्जी बैंक स्टेटमेंट या नकली फाइनेंसियल प्रूफ जमा करने से बचने की सलाह दी है. अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ बैंक खाते में एक निश्चित रकम दिखा देने से वीजा नहीं मिल जाएगा. वीजा अधिकारियों ने कहा कि आवेदकों के आर्थिक स्थिति को गहराई से जांचा जा रहा है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान खर्च उठाने के लिए आवेदक के खाते में जरूरी धन राशि है या नहीं.

विज्ञापन

अकाउंट में कम से कम कितने होने चाहिए पाकिस्तानी रुपये?

2026-27 के अकेडमिक सेशन के लिए इटली में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने रहने और अन्य खर्चों के लिए कम से कम 10,179.85 यूरो (करीब 3275000 पाकिस्तानी रुपया) का बैंक अकाउंट में दिखाना होगा. हालांकि, दूतावास के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आवेदन के दिन खाते में अचानक जमा की गई रकम को अकेले वित्तीय क्षमता का आधार नहीं माना जाएगा. अधिकारियों की नजर खाते में नियमित रूप से उपलब्ध रुपये और छात्र आर्थिक स्थिति पर भी होगी. आपको बता दें कि इटली के राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (ISTAT) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 1,030 पाकिस्तानी नागरिकों को पढ़ाई के लिए नए रेजिडेंस परमिट मिले थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ