आसमान में बिगड़ी IndiGo के पायलट की तबीयत, दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट की तरफ करना पड़ा डायवर्ट

गुरुवार को दोहा से बेंगलुरू जा रही IndiGo की फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद फ्लाइट को मस्कट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा

Indigo flight pilot felt unwell

आसमान में बिगड़ी IndiGo के पायलट की तबीयत (Photo: X)

विज्ञापन

गुरुवार को दोहा से बेंगलुरू जा रही IndiGo की फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद फ्लाइट को मस्कट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा. लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम तुरंत रनवे पर पहुंची और पायलट की जांच की. बिना देरी किए पायलट को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है. पैसेंजर्स की यात्रा जारी रखने के लिए इंडिगो में एक दूसरे फ्लाइट और क्रू मेंबर्स की नई टीम का इंतजाम किया. अब यात्रियों को उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए एक रिलीफ फ्लाइट रवाना की जा रही है.

ये भी पढ़ें: एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को आई चोटें, फुकेट से दिल्ली आ रहा था विमान

विज्ञापन

IndiGo ने जारी किया बयान

Indigo ने एक बयान जारी करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी. कंपनी की तरफ से कहा गया, ”03 सितंबर 2026 को दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1302 को मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि क्रू मेंबर्स में से एक को तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत थी. लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने क्रू मेंबर की जांच की और अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं. बेंगलुरु की यात्रा जारी रखने के लिए एक वैकल्पिक फ्लाइट और क्रू की नई टीम का इंतजाम किया गया है.” इंडिगो ने बताया कि मस्कट में मौजूद फ्लाइट का इंतजार करने वाले यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और रेगुलर अपडेट्स दिए जा रहे हैं. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया हैं. कंपनी ने कहा, ”हम यात्रियों की परेशानी को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमारे लिए हमारे कस्टमर्स, क्रू और फ्लाइट की सेफ्टी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.”

27 जुलाई को विमान में उठा धुआं

इससे पहले 27 जुलाई को दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में ही विमान के कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला. खतरे को देखते हुए पायलट ने तुरंत एटीसी (ATC) से संपर्क किया और विमान को गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डाइवर्ट कर दिया. फ्लाइट दोपहर 3:27 बजे राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. राहत की बात ये रही कि प्लेन में सवार सभी 194 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकल आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ