---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत और 8 गंभीर घायल

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब तक घायल दम तोड़ चुके थे।

---विज्ञापन---

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है और करीब 8 लोग बुरी तरह घायल हुए। हादसा दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा पर हुआ। यात्रियों से खचाखच भरी बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। बस क्वेटा से इस्लामाबाद जा रही थी कि शेरानी-झोब राजमार्ग पर दानसर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई।

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, ग्राउंड ऑपरेशन चलाकर लिया बदला, 34 लोगों की मौत और कई घायल

---विज्ञापन---

40 लोगों के शव बरामद कर लिए गए

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बलूचिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा की सीमा पर बस खाई में गिरी है। मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (MERC) ने 40 शव बरामद कर लिए। वहीं 8 घायलों को रेस्क्यू करके झोब के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही 6 एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सा की 12 टीमें और 10 हल्के परिवहन वाहन मौके पर पहुंचे थे।

ओवरलोडिंग के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ओवरलोड थी, यात्रियों ये खचाखच भरी थी। बस के ऊपर छत पर भी लोग बैठै थे। बस में अपने 36 यात्री थी, लेकिन रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्री भी इसमे चढ़ गए थे। ओवरलोड होने के कारण ही बस हादसे का शिकार हुई है। शेरानी के जिला प्रशासन अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय बचाव दल और पड़ोसी राज्य खैबर पख्तूनख्वा के बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी युवक से प्यार करके नर्क बनी फ्रांसीसी महिला की जिंदगी, वीडियो में छलका दर्द, पढ़ें खौफनाक आपबीती

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के सही तरीके से पूर्ण इलाज करने के निर्देश दिए हैं। शेरानी के उपायुक्त हजरत वली काकर ने कहा कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मृतकों के शवों को खाई से निकालकर अस्पताल की मोर्चुरी में पहुंचा दिया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 03, 2026 12:57 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola