दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं? जानें भारत और यूरोप की कौन सी सिटी लिस्ट में शामिल

दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की नई लिस्ट सामने आई है. इस रैंकिंग में अमेरिका, चीन, भारत और यूरोप के प्रमुख शहर शामिल हैं. आइए जानते हैं दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं और भारत, यूरोप का इसमें कितना हिस्सा है.

Top 5 Billionaire Cities in the World

Credit: Social Media

दुनिया में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, रियल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती संपत्ति ने कई शहरों को ग्लोबल ट्रेजर के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है. हाल ही में जारी ग्लोबल रैंकिंग में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें अमेरिका, चीन, भारत और यूरोप के प्रमुख शहरों ने अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर

  1. न्यूयॉर्क (अमेरिका)
    न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे बड़ा अरबपति शहर बना हुआ है. यहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं. वॉल स्ट्रीट, बड़े निवेश संस्थान, टेक कंपनियां और ग्लोबल बिजनेस इस शहर को अमीरों की पहली पसंद बनाते हैं.
  2. मॉस्को (रूस)
    रूस की राजधानी मॉस्को दूसरे नंबर पर है. ऊर्जा, धातु, खनन और औद्योगिक कारोबार से जुड़े कई बड़े उद्योगपति यहीं रहते हैं, जिसके कारण ये शहर अरबपतियों का बड़ा केंद्र बना हुआ है.
  3. हांगकांग
    हांगकांग एशिया के सबसे बड़े वित्तीय केंद्रों में गिना जाता है. यहां रियल एस्टेट, बैंकिंग और अंतरराष्ट्रीय निवेश के कारण बड़ी संख्या में अरबपति रहते हैं.
  4. लंदन (ब्रिटेन)
    यूरोप का प्रमुख वित्तीय शहर लंदन इस सूची में चौथे स्थान पर है. बैंकिंग, फाइनेंस, लग्जरी बिजनेस और वैश्विक निवेश के चलते यह शहर लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर शहरों में शामिल रहा है.
  5. बीजिंग (चीन)
    चीन की राजधानी बीजिंग पांचवें स्थान पर है. टेक्नोलॉजी, ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग और इंटरनेट कंपनियों की सफलता ने यहां अरबपतियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की है.

भारत का कितना प्रतिनिधित्व?

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजधानी दिल्ली ग्लोबल लिस्ट में तेजी से आगे बढ़ रही है. दुनिया के प्रमुख अरबपति शहरों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. . दिल्ली में दुनिया के 63 अरबपति रहते हैं. कई वैश्विक रिपोर्टों में मुंबई को टॉप 10 अरबपति शहरों में जगह मिली है. मुंबई ने यूरोप की फैशल कैपिटल कहे जाने वाले पेरिस को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ