Teen Shooting Dead 4 At School: एक स्कूल में 14 साल के छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस वारदात में कुल 9 लोग घायल हुए जिसमें दो छात्र और 2 टीचर समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी 14 साल के किशोर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर किशोर के पिता को भी गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ही अपने बेटे को हत्या में यूज की गई राइफल खरीदकर दी थी।
गोलीबारी से पहले मां को किया था ये मैसेज
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला अमेरिका के Georgia स्कूल का है। रविवार को इस मामले में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार किशोर के परिजनों से पूछताछ में ये सामने आया है कि उसने इस पूरे वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी मां के मोबाइल पर उन्हें मैसेज किया था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां से इस पूरी घटना पर माफी मांगी थी।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया ने फेल की ISIS की बड़ी प्लानिंग, पोप फ्रांसिस पर हमले की साजिश रचने वाले 7 गिरफ्तार
स्कूल में कुछ लोग करते थे तंग
पुलिस के अनुसार किशोर और उसके पिता एक साथ रहते हैं जबकि उसके माता-पिता एक-दूसरे से अलग रहते हैं, उनका तलाक हो चुका है। अपनी मां से दूर रहने के चलते किशोर के स्वभाव में काफी बदलाव आया था, वह काफी चुप रहता था। बताया जा रहा है कि उसे स्कूल में कुछ लोग तंग करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि पिता-पुत्र कई साल से किराए के अलग-अलग मकानों में रह रहे थे। पिता का दावा है कि उनका बेटा शांतीपूर्वक रहना चाहता था वह अपने जीवन में सफल व्यक्ति बनना चाहता है।
ये भी पढ़ें: ‘सिर में गोली मारी, लाश की बेकद्री की’; 26 साल की Eygi कौन? जिसकी मौत से 3 देशों में टकराव!
संबंधित खबरें
अल नीनो से दुनिया के मौसम में बदलाव
21 mins agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
2 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
4 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
4 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
6 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
16 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
19 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
20 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines