ईरान और अमेरिका के बिगड़े संबंध के चलते अभी तक दुनिया का सबसे बड़े जलमार्गों में एक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। ईरान इसे खोलने के लिए लगातार धमकी दे रहा है। यहां तक कि होर्मुज में अमेरिका ने नाकाबंदी कर दी। वहीं ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। अफगानिस्तान में बैठक फेल होने के बाद दोबारा बैठक होने के प्रयास हो रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में बैठक हुई। इसमें भारत ने अपना सख्त रुख दिखाया।
भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी ने गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों के लिए मंडरा रहे खतरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच संयम और तनाव कम करने का आह्वान करते हुए सुरक्षित नौवहन की तत्काल बहाली का आग्रह किया।
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में वीटो पहल के तहत मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हुई बहस में भारत का बयान देते हुए हरीश पी ने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री सुरक्षा भारत के ऊर्जा और आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिए विशेष चिंता का विषय होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों का आवागमन है। भारत ने इस बात पर गहरा खेद व्यक्त किया है कि इस संघर्ष में कमर्शियल जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़ें: इजराइल और लेबनान में 10 दिन का सीजफायर, 34 साल बाद हुई दोनों देशों में बात; ट्रंप ने किया
हरीश पी ने कहा कि संघर्ष के दौरान जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों की बहुमूल्य जानें चली गई हैं। भारत ने नागरिक समुद्री गतिविधियों पर हमलों की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम दोहराते हैं कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना या होर्मुज स्ट्रेट में नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में किसी भी तरह की बाधा डालना अस्वीकार्य है। वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।
हरीश ने कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए। हम आग्रह करते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्वतंत्रता को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
यह भी पढ़ें: ‘ईरान 440KG यूरेनियम सौंपेंगा तो…’, ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- मैं खुद जाऊंगा
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
3 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
6 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
7 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
10 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
12 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
14 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
14 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
16 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
16 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines