सीरिया में एक चर्च के अंदर आत्मघाती हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि रविवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क के द्वेइला क्षेत्र में स्थित मार एलियास चर्च में प्रार्थना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, तभी यह विस्फोट हुआ। रॉयटर्स के मुताबिक, एक शख्स ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने चर्च के अंदर खुद को उड़ा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चर्चा के अंदर सामान बिखरे हुए हैं। खूब के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों के अनुसार, चर्चा के अंदर हुआ विस्फोट बेहद भयानक था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क के ड्वेला पड़ोस में मार एलियास चर्च में हुए आतंकवादी बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
आत्मघाती हमले के पीछे आतंकवादी समूह आईएसआईएस का हाथ
सीरियाई आंतरिक मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा कि चर्च पर आत्मघाती हमले के पीछे आतंकवादी समूह आईएसआईएस का हाथ है। हालांकि अभी तक किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
सरकारी मीडिया ने बताया कि, “आतंकवादी समूह आईएसआईएस से संबद्ध एक आत्मघाती हमलावर राजधानी दमिश्क के द्वेइला क्षेत्र में स्थित सेंट मार एलियास चर्च में घुस गया था। उसने पहले गोलीबारी शुरू की और फिर विस्फोटक जैकेट से खुद को उड़ा लिया।
यह भी पढ़ें : ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन लीक हुआ तो कितने खौफनाक परिणाम होंगे? इंसानों-पर्यावरण के लिए खतरा
पादरी ने बताया क्या हुआ था?
वहीं चर्च के एक पादरी ने बताया कि पहले बाहर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। करीब दो मिनट तक गोलियां चलती थीं। उन्होंने बताया कि दो हमलावर अंदर घुसे और खुद को उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, चर्च के अंदर लगभग 400 लोग वहां मौजूद थे।
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
26 mins ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
2 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
9 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
18 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
23 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines