Russia Ukraine War North Korea leader Kim Jong Un Meet Russia President Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले डेढ़ वर्ष से जारी युद्ध में नया मोड़ आ गया है। इस युद्ध में रूस की ओर से प्रत्यक्ष रूप से उत्तर कोरिया की एंट्री हो गई है। अमेरिकी समेत तमाम नाटो से जुड़े देश जहां यूक्रेन की हथियारों समेत हर तरह से मदद कर रहे हैं, वहीं रूस अब उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने की तैयारी है। इसके लिए चर्चा तेज है। ऐसे में यूक्रेन की टेंशन भी बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच हथियार खरीद मुद्दे पर उत्तर कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग आने वाले कुछ दिनों में मॉस्को जाने वाले हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों नेता किसी बड़ी हथियारों की डील को करार कर सकते हैं।
अमेरिका के एक अधिकारी का कहना है कि क्रेमलिन दरअसल, यूक्रेन में युद्ध के लिए उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग से हथियार हासिल करने की कोशिश में है। यहां पर बता दें कि उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका को सबसे बड़ा दुश्मन मानता है।
PM Modi ने कब से नहीं ली है छुट्टी? और कितने घंटे सोते हैं? यहां जानें- पूरी डिटेल्स
जल्द मॉस्को आएंगे किम जोंग
इस बीच अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि फरवरी, 2022 में युद्ध की शुरुआत में बेशक मॉस्को भारी पड़ा हो, लेकिन अब यूक्रेन बराबरी पर आकर खड़ा है। ऐसे में रूस ने उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने की कोशिश की है। इसी कड़ी में राष्ट्रपति किम जोंग अपने समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन से मिलने मॉस्को आने की योजना बना रहे हैं।
कांग्रेस समेत 28 राजनीतिक दलों को झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, बन गया प्लान!
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कब और कहां होगी? इस बारे में दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है, लेकिन बैठक तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि फरवरी, 2022 से जारी युद्ध में दोनों देशों को काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है। एक ओर जहां नाटो देश यूक्रेन के पीछे खड़ हो गए हैं तो दूसरी ओर रूस अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में रूस ने उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने का फैसला लिया है।