Exclusive : 'इजरायल पर आतंकी हमले बंद करे ईरान', इजरायली राजदूत रूवेन अजार

इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि इजरायल को खत्म करने की ईरान को जिद्द छोड़नी होगी और अमेरिका के साथ ईरान की बातचीत हो रही है. हालांकि, इजरायल इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं है. और ईरान को अमेरिका का प्लान मानना ही होगा.

LIVE IMAGE.jpg
विज्ञापन

Reuven Azar Interview : अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में हालात तनाव से भरे हुए हैं. जहां अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं, वहीं ईरान पलटवार करते हुए दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहा है. इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया जो कि ग्लोबल क्रूड ऑयल की सप्लाई का अहम रूट था. इसकी वजह से भारत समेत कई देशों में एनर्जी क्राइसिस बन गए हैं.

मिडिल ईस्ट में मौजूद तनाव के बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने न्यूज24 के एंकर मानक गुप्ता को दिए इंटरव्यू में कहा, ईरान को इजरायल पर आतंकी हमले बंद करने होंगे. अगर वह हमारी शर्तें मानता है तो युद्ध खत्म होगा.

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि इजरायल को खत्म करने की ईरान को जिद्द छोड़नी होगी और अमेरिका के साथ ईरान की बातचीत हो रही है. हालांकि, इजरायल इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं है. और ईरान को अमेरिका का प्लान मानना ही होगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इजरायल को सिर्फ नजीते से मतलब है. हम सीजफायर के लिए भी तैयार हैं. हम युद्ध जीत रहे हैं, ईरान के आसमान पर इजरायल का कब्जा है. ईरान में बहुत कम ताकत बची है, वो सिर्फ 10 से 15 मिसाइलें दाग रहा है. हमने ईरान का परमाणु हमला रोकने के लिए हमला किया. ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम पहाड़ों में छिपा रखा है. ईरान परमाणु बम बनाने के करीब था, इजरायल पहले परमाणु बम नहीं चलाएगा.

क्यों भारत ने खुलकर नहीं किया सपोर्ट?

उन्होंने कहा कि कभी -कभी कुछ देश इंटरनेशनल रिश्तों को अहमियत देते हैं. ये उनकी अपनी च्वॉइस होती है. हमें जरूरत नहीं कि इंडिया हमारा हाथ पकड़कर साथ दे. हम भारत के फैसले की इज्जत करते हैं. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर लागतार संपर्क में है. भारत और इजरायल ने आतंक का दंश झेला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ