'मिडिल ईस्ट की जंग में भारत को...', ईरान युद्ध पर रूस का बड़ा बयान, वैश्विक तेल-गैस संकट पर जताई चिंता

Middle East War: ईरान युद्ध को भारत जैसा शक्तिशाली देश खत्म करा सकता है। यह बयान रूस की ओर से दिया गया है। रूस ने मिडिल ईस्ट की जंग पर बयान जारी करते हुए भारत को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही वैश्विक तेल-गैस संकट पर भी चिंता जताई।

PM Modi, Vladimir Putin

पिछले 3 साल में भारत और रूस के संबंध ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

विज्ञापन

US-Israel Iran Air Strikes: इजरायल के ईरान पर हमले बढ़ने से मिडिल ईस्ट में जंग और भीषण हो रही है। इजरायल ने ईरान के गैस प्लांट पर हमला किया तो ईरान ने अरब देशों के तेल-गैस प्लांट पर हमले किए। 28 फरवरी 2026 से जारी जंग से दुनियाभर में तेल और गैस का संकट गहरा गया है। वहीं अरब देशों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालातों को देखते हुए रूस ने भारत से मध्यस्थता करने और जंग को खत्म कराने की अपील की है।

जंग के बीच कतर ने ईरान के लिए अपनाया कड़ा रुख, 24 घंटे में सेना और राजदूत को देश छोड़ने का दिया आदेश

विज्ञापन

भारत से जंग रुकवाने का प्रयास करने की अपील

बता दें कि अमेरिका और ईरान युद्ध को रोकने के लिए भारत से मध्यस्थता करने की अपील करते हुए रूस ने कहा कि भारत जैसा शक्तिशाली देश जंग को रुकवाने में अहम भूमिका निभा सकता है। अमेरिका और इजरायल ने बिना कारण ईरान पर हमले किए हैं। जंग को 3 सप्ताह हो चुके हैं, जिसका नुकसान पूरी दुनिया उठा रही है। मिडिल ईस्ट की जंग के कारण जो संकट पैदा हुआ है, उसका समाधान खोजने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आना चाहिए।

भारत की बातचीत करके विवाद सुलझाने की सलाह

रूस ने कहा कि भारत प्रभावशाली और शक्तिशाली देश है और भारत लगातार युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने की सलाह देता आया है। बता दें कि रूस ने ईरान को सैटेलाइट इमेज और ड्रोन टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। इससे ईरान जहां ड्रोन अटैक करने में सक्षम हुआ, वहीं ईरान को अमेरिका के सैन्य विमानों की लोकशन भी मिली, जिसके जरिए उसे सटीक हमले करने में मदद भी मिल रही है। लेकिन इस खुफिया इनपुट की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

जंग से भारत के तेल-गैस आयात पर पड़ा बुरा असर

मिडिल ईस्ट की जंग से भारत के आधे से ज्यादा कच्चे तेल का आयात, 30% गैस और 85-90% LPG आयात प्रभावित हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी हो गई है, जिससे खाड़ी देशों का तेल-गैस पूरी दुनिया में सप्लाई होता है। भारत ने रूस समेत कई देशों से तेल मंगवाकर अपनी कच्चे तेल की कमी की भरपाई की है। भारत 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और 60% LPG का आयात करता है, लेकिन जंग के कारण यह सप्लाई बाधित हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ