Plane Crash: एक और भीषण विमान हादसा, 6 लोगों की मौत; फिलाडेल्फिया में घरों-इमारतों पर गिरा प्लेन

Philadelphia Plane Crash: अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। वाशिंगटन DC के बाद फिलाफिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिर गया। जैसे ही विमान घरों-इमारतों पर गिरा, आग भड़क गई। हादसे का वीडियो सामने आया है।

Philadelphia Plane Crash

Philadelphia Plane Crash

विज्ञापन

Plane Crash In Philadelphia America: अमेरिका में एक और भीषण विमान हादसा हुआ है। वाशिंगटन DC के बाद पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया फिलाडेल्फिया में एक छोटा प्लेन क्रैश हुआ है, जो विस्फोट होने के बाद रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे कई घरों और इमारतों में आग लगी गई। हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।

न्यूज एजेंसी AFP ने स्थानीय मीडिया के हवाले से विमान हादसे की जानकारी दी और बताया कि हादसा भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ। छोटे विमान में 2 लोग सवार थे, लेकिन यह विमान एक शॉपिंग मॉल के पास क्रैश हो गया और घरों-इमारतों के ऊपर गिर गया, जिससे आग भड़क गई और कई कारें जलकर रख हो गईं। घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

फिलाडेल्फिया ऑफिस ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके हादसा कंफर्म किया है। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें हादसा स्थल पर मौजूद हैं। बता दें कि फिलाडेल्फिया अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया का सबसे बड़ा शहर है। यह राज्य के दक्षिणी हिस्से में बसा और डेलावेयर नदी के किनारे बसा शहर है, जहां लाखों टूरिस्ट आते-जाते रहते हैं।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ