TikTok Video बनाने पर 15 साल की बेटी का कत्ल, पाक शख्स की शर्मनाक करतूत

Honor Killing in Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में एक पिता ने अपने साले के साथ मिलकर 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Pakistan TikTok Murder Case

Pakistan TikTok Murder Case

विज्ञापन

Pakistan TikTok Murder Case: पाकिस्तान से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्वेटा में एक पिता ने 15 साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने वीडियो बनाकर टिक टाॅक पर अपलोड किया था। हत्या में लड़की का मामा भी शामिल था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी पूरे परिवार के साथ कुछ समय पहले अमेरिका में रहने लगा था, लेकिन कुछ दिन पहले वो बेटी के साथ पाकिस्तान आया था।

घटना पाकिस्तान के क्वेटा शहर की है। लड़की का नाम हीरा था। हीरा के पिता टिक टाॅक पर बेटी के वीडियो बनाने से नाराज थे। उन्होंने कई बार बेटी को वीडियो बनाने से रोका, लेकिन बेटी ने बात नहीं मानी। इससे गुस्सा होकर पिता ने अपने साले के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई। लड़की के पिता का नाम अनवारुल हक है। वो कई साल पहले बच्चों और पत्नी के साथ अमेरिका चला गया था।

विज्ञापन

जानें क्यों की हत्या?

अधिकारियों ने बताया कि वो 15 जनवरी को बेटी हीरा के साथ पाकिस्तान आया, जबकि उसकी पत्नी और बेटियां अमेरिका में ही रूकीं। अनवारुल ने पाकिस्तान आने से पहले ही मामा तैयब अली के साथ मिलकर साजिश रच ली थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

टिक टाॅक के 54 मिलियन यूजर

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया अमेरिका में रहने के दौरान बेटी वहां के हिसाब से कपड़े पहनती थी, जो परिवार को पसंद नहीं था। इसके अलावा लोगों से उसका मिलना-जुलना और बाहर जाना भी पसंद नहीं था। बता दें कि पाकिस्तान में 54 मिलियन से ज्यादा लोग टिक टाॅप ऐप का इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में कंटेंट माॅडरेशन के लिए ऐप को ब्लाॅक किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ