पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वर्षों से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वह भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी में जुटा है। जबकि जमीनी हकीकत इतनी खराब है कि जानकर हैरानी होगी। आपने लोगों को पाकिस्तानी नागरिकों को आटे और पानी के लिए लड़ते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि लोग खाना पकाने के लिए गैस को प्लास्टिक की थैली में भरकर लाते हैं? जी हां, पाकिस्तान में ऐसा हो रहा है।
क्यों प्लास्टिक बैग में गैस भरते हैं पाकिस्तानी?
आमतौर पर गैस सिलेंडर स्टील या मिश्रधातु से बने होते हैं, जिनकी कीमत करीब 10,000 पाकिस्तानी रुपये होती है। महंगे होने की वजह से गरीब लोग इसे खरीद नहीं पाते। ऐसे में वे 500-900 रुपये में प्लास्टिक के बैग खरीदकर उसमें गैस भरवाते हैं। गैस कम्प्रेसर की कीमत भी करीब 1,500-2,000 रुपये होती है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
हालांकि, हाल ही में प्लास्टिक थैलों में गैस भरने पर रोक लगा दी गई है और इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। इस्लामाबाद के एक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गैस से जलने के मामले रोजाना आते हैं, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलसे हुए होते हैं।
रोक बस दिखावा, क्या है समाधान?
इसके बावजूद, लोग अब भी चोरी-छिपे इस खतरनाक प्लास्टिक बैग का उपयोग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दुकानदार केवल भरोसेमंद ग्राहकों को ही ये बैग बेचते हैं। DW की रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से कहा गया है कि इस तरह की रोक केवल दिखावा है, अगर गैस की कीमतें सस्ती कर दी जाएं, तो समस्या अपने आप हल हो जाएगी।
इस बीच, पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें सिंधु जल समझौते को स्थगित करना, एयरस्पेस बंद करना, आयात पर रोक लगाना और पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश देना शामिल है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
9 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
12 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
13 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
16 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
18 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
20 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
20 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
22 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
22 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines