भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में डर का माहौल है। यूएन के सिक्योरिटी काउंसिल में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ आज आईएसआई मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा की समीक्षा की। इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति के लिए तैयार है। भुट्टो ने उस टिप्पणी को भी वापस ले लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंधु में या तो पानी बहेगा या खून।
असेंबली में क्या बोले भुट्टो?
मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भारत शांति के मार्ग पर चलना चाहता है, तो उन्हें खुले हाथों से आना चाहिए, न कि मुट्ठी बंद करके। उन्हें तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए, न कि मनगढ़ंत बातों पर। भुट्टो ने कहा कि आइये हम पड़ोसी की तरह बैठें और सच बोलें।
पाकिस्तान के लोग घुटने टेकने के नहीं बने हैं- भुट्टो
पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार भुट्टो ने कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान के लोग घुटने टेकने के नहीं बने हैं। पाकिस्तान के लोगों में लड़ने का संकल्प है। इसलिए नहीं कि हम संघर्ष पसंद करते हैं बल्कि इसलिए कि हम स्वतंत्रता पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ेंः भारत से तनाव के बीच दहशत में पाकिस्तान, ISI मुख्यालय पहुंचे PM शहबाज शरीफ
पहलगाम हमले के बाद उठाए बड़े कदम
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हुए थे। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए थे। इसमें सिंधु जल संधि समझौता स्थगित करना, वीजा रद्द करना, व्यापार बंद करना और एयरस्पेस बंद करने जैसे फैसले शामिल हैं।
नेताओं,पत्रकारों के अकाउंट किए सस्पेंड
इसके अलावा भारत सरकार ने पाकिस्तान के पीएम, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। सरकार ने कई पाकिस्तानी पत्रकारों और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल भारत में बैन किए थे। ये सभी लोग भारत सरकार और सेना को लेकर भ्रामक और मिथ्या जानकारी फैला रहे थे।
ये भी पढ़ेंः भारत ने अचानक छोड़ा चिनाब का पानी, पाकिस्तान में बाढ़ के हालात
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
4 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
7 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
9 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
12 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
13 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines