भारत से तनाव के बीच दहशत में पाकिस्तान, ISI मुख्यालय पहुंचे PM शहबाज शरीफ

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ तैयारियों का जायजा लेने आईएसआई मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत से लगी सीमा पर सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

Shahbaz Sharif ISI visit

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ। (File Photo)

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। पाकिस्तान हमले के डर से इतना बौखलाया है कि वह लगातार भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दे रहा है। उधर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को आईएसआई मुख्यालय पहुंचे। जहां उनको सेना ने क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सेना से ली जानकारी

पीएम शहबाज की इस यात्रा के दौरान उनके साथ डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। पाकिस्तान के रेडियो ने इसकी जानकारी दी है। बैठक में पाकिस्तान की भारत से लगी सीमा पर पारंपरिक सैन्य खतरों से निपटने के लिए तैयारी को लेकर जानकारी दी गई। आईएसआई अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को हाइब्रिड वॉरफेयर, पारंपरिक युद्ध की संभावनाएं और आतंकी गुटों के खतरों के बारे में विस्तार से बताया।

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ तैयारियों का जायजा लेने आईएसआई मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत से लगी सीमा पर सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

इंडियन एयरफोर्स करेगी युद्धाभ्यास

इधर भारतीय एयरफोर्स पाकिस्तान बॉर्डर के पास 7 मई को युद्धाभ्यास करेगी। एयरफोर्स ने इसके लिए नोटिस टू एयरमेन जारी किया है। उधर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि भारत नियंत्रण रेखा पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस बीच कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को पीएम मोदी को फोन कर पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत के साथ है।

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हो गए थे। हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रहा है। हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि समझौता स्थगित करने, पाक नागरिकों का वीजा रद्द करने और व्यापार को बंद करने जैसे कई फैसले ले चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ