IND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा

KL Rahul Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मैच में केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली और एमएस धोनी की बराबरी करते हुए सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया.

केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ/ Image Source: ANI

केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ/ Image Source: ANI

विज्ञापन

KL Rahul Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच में केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपने शतक के दमपर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. राहुल ने इस मैच में भारत की ओर से इकलौता शतक लगाया. इस मैच में राहुल ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. वहीं, अब उन्होंने अपनी शतकीय पारी से एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसके अलावा उन्होंने सुरेश रैना का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

सुरेश रैना का रिकॉर्ड केएल राहुल ने तोड़ दिया

भारत के लिए वनडे में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी ने 83 पारियों में 4 शतक लगाए थे. वहीं, अब केएल राहुल भी नंबर-5 पर 4 शतक लगाकर पूर्व कप्तान की बराबरी कर चुके हैं. हालांकि राहुल ने 36 पारियों में ये कारनामा किया. वहीं, सुरेश रैना 82 पारियों में 3 शतक लगाकर चौथे नंबर पर हैं. उन्हें केएल राहुल ने पछाड़ दिया है. इसके अलावा नंबर-5 पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक युवराज सिंह ने लगाए हैं. उन्होंने 92 पारियों में 7 शतक अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए तीसरी सबसे बड़ी पारी

भारत की ओर से वनडे में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली. साल 2004 में युवराज सिंह ने 139 रनों की सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी. वहीं, एमएस धोनी ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन बनाए थे. वहीं, अब केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 129 रनों की नाबाद पारी खेली. चौथे नंबर पर भी एमएस धोनी हैं. उन्होंने साल 2009 में नागपुर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 124 रन बनाए थे.

राहुल ने इस मैच में 87 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 129 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 10 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए. राहुल ने इस दौरान 148.28 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया. उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी 85 गेंदों में 92 रन बनाए. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 69 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. भारत ने इस तरह 50 ओवर में 351/7 रन बना डाले. राहुल ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

विज्ञापन

भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उच्चतम स्कोर

139 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2004
134 एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड कटक 2017
129* केएल राहुल बनाम वेस्ट इंडीज न्यू चंडीगढ़ 2026
124 एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2009

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ