Pakistan Afghanistan War: डुरंड लाइन पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष जारी है। बीती रात से दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर हमला करके तबाही मचा रही हैं। अब तक हुई लड़ाई दोनों देशों के सैन्य जवान मारे गए हैं। वहीं सेनाओं ने एक दूसरे की चौकियां भी कब्जा ली हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसकी फोर्स ने रॉकेट लॉन्चर से पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया है, क्योंकि वह अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था।
अफगान सेना ने कौन-सा लड़ाकू विमान गिराया?
बता दें कि अफगानिस्तानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि अफगान सेना ने पाकिसतान के फाइटर जेट को ढेर कर दिया है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि कौन-सा लड़ाकू विमान गिराया गया है, लेकिन दावा किया गया है कि विमान अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस रहा था, जिस पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया और उसे गिरा दिया गया। गिरते ही विमान में आग लग गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर ढेर हुए विमान को लेकर दावे किए जाने लगे।
आखिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्यों शुरू हुई जंग? जानिए असली वजह
सोशल मीडिया पर विमान को लेकर वायरल दावे
बता दें कि अफगान डिफेंस के X अकाउंट औश्र प्रो-तालिबान अकाउंट्स पर ढेर किए गए पाकिस्तान विमान को लेकर वीडियो पोस्ट की गई हैं। एक वीडियो में जलता हुआ मलबा दिख रहा है, जिसमें पाकिस्तानी झंडा और विमान पर लिखा नंबर 85510 नजर आ रहा है। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है कि यह विमान अमेरिका में बना F-16 विमान है, जो पाकिस्तान का है और इस विमान को अफगान फोर्स ने मार गिराया। यूसर्ज इस वीडियो को फेक और AI जनरेटिड बता रहे हैं।
पाकिस्तान ने क्या कहा और दावों की सच्चाई क्या?
लड़ाकू विमान मार गिराने के अफगानिस्तान के दावे पर पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पाकिस्तान की सेना ने कहा कि अफगानिस्तान में हमले सफलतापूर्वक किए गए और वहां काफी तबाही मची है। पाकिस्तान का कोई विमान गिरने, पायलट के मिसिंग होने या विमान क्रैश होने की रिपोर्ट नहीं आई। वहीं अफगान मीडिया का दावा सिर्फ विमान गिराने का का है। कौन-सा विमान गिराया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो संदिग्ध है और विमान गिराने का दावा भी अनवेरिफाइड है।
पाकिस्तान के पास अमेरिका का F-16 लड़ाकू विमान
बता दें कि पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) के पास 2 फाइटर जेट अमेरिका का F-16 और चीन का JF-17 थंडर है। अमेरिका की लॉकहेड मार्टिन कंपनी में बने 70 से 80 F-16 विमान पाकिस्तान के पास हैं। इस विमान की खासियत यह है कि यह बहुत तेजी से उड़ता है और इसमें एडवांस्ड रडार है। यह विमान लंबी दूरी की मिसाइलें ले जाने में सक्षम है, लेकिन अमेरिका ने इस विमान का इस्तेमाल शर्तों के साथ करने की परमिशन दी है।
अफगानिस्तान की सैन्य ताकत कितनी है? पाकिस्तान के सामने कितना ताकतवर
वहीं दूसरा फाइटर जेट चीन का JF-17 थंडर है, जो चीन और पाकिस्तान के स्पेयर पार्ट्स और टेक्नोलॉजी से बना है और इसके करीब 150 से ज्यादा विमान पाकिस्तान के पास हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के पास किसी भी फाइटर जेट गिराने को गिराने के लिए एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम (जैसे S-300 या Patriot) नहीं है। F-16 या JF-17 जितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं, उतने हाई अल्टीट्यूड पर विमान को रॉकेट लॉन्चर से गिराना बहुत मुश्किल है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines