Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘डीपफेक’ दावे के बाद आया नेतन्याहू का नया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल मौत की अफवाह

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो कैफे में कॉफी पीते दिखाई दिए. हालांकि AI चैटबॉट Grok ने इसे डीपफेक बताया.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 16, 2026 20:30
Israel PM Benjamin Netanyahu shares new video
Credit: X

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को एक और वीडियो संदेश जारी किया. इससे कुछ घंटे पहले ही एक कॉफी शॉप से ​​पोस्ट किए गए उनके पिछले वीडियो क्लिप ने ऑनलाइन विवाद खड़ा कर दिया था, AI चैटबॉट Grok ने इसे डीपफेक बताया. नए वीडियो में नेतन्याहू हरियाली और पहाड़ों के बीच लोगों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. नेतन्याहू ने हिब्रू में पोस्ट पर कैप्शन लिखा- गाइडलाइंस का पालन करते हुए, हम सब मिलकर जीतेंगे. ये वीडियो उनके एक्स अकाउंट पर एक दिन पहले अपलोड किए गए एक क्लिप के बाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया बटोरी थी.

ईरान में गरजे अमेरिका के B-1B लांसर बॉम्बर, जानिए कितना विनाशकारी है ये हथियार?

नेतन्याहू के वीडियो पर हुआ विवाद

दरअसल, नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में नेतन्याहू एक कैफे में बैठकर कॉफी पीते दिखाई दे रहे थे और मजाकिया अंदाज में अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों का जवाब देते नजर आए. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर ये दावा फैल रहा था कि ईरान से जुड़े हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई है. इन अफवाहों को खारिज करने के लिए उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वो कहते दिखते हैं कि लोग कह रहे हैं कि वो मर चुके हैं, जबकि वो आराम से कॉफी पी रहे हैं. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया. एलन मस्क की कंपनी X के AI चैटबॉट Grok ने दावा किया कि ये वीडियो AI से बनाया गया डीपफेक हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Explainer: ईरान-इजरायल नहीं, इस देश के पास है दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन

Grok ने वीडियो को बताया डीपफेक

Grok के मुताबिक, वीडियो में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं जो इसे असली होने पर सवाल खड़े करते हैं, जैसे असामान्य लिप-सिंक और कप में कॉफी का स्तर स्थिर रहना. AI चैटबॉट के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई. कई यूजर्स ने वीडियो को नकली बताते हुए कहा कि इसमें डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. कुछ लोगों ने तो ये तक दावा किया कि वीडियो में नेतन्याहू की जगह किसी ‘डिजिटल डबल’ का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. इसी बीच इन अफवाहों को शांत करने के लिए नेतन्याहू ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें वो लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा जिस कैफे में वीडियो शूट होने की बात कही गई थी, वहां से भी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें नेतन्याहू को देखा गया.

ये भी पढ़ें: Explainer: ईरान-इजरायल नहीं, इस देश के पास है दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन

First published on: Mar 16, 2026 08:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.