Balen Shah Foreign Policy Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी उस कूटनीतिक नीति को बदलने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने पद संभालने के बाद खुद लागू किया था. बालेन शाह अब तक किसी भी देश के राजदूत या वरिष्ठ प्रतिनिधि से अकेले मिलने से बचते रहे हैं. हालांकि, अब वे अपने इस नियम को तोड़ते हुए भारत और चीन के राजदूतों से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात करने जा रहे हैं.
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, नेपाल का विदेश मंत्रालय इस हफ्ते होने वाली इन बैठकों की तैयारियों में जुटा है. निष्पक्षता बनाए रखने और दोनों देशों के महत्व को समान दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री बालेन शाह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से एक ही दिन मुलाकात करेंगे.
क्यों अहम है यह फैसला?
27 मार्च को पदभार संभालने के बाद बालेन शाह ने विदेशी राजदूतों से अकेले मिलने के बजाय केवल सामूहिक (ग्रुप) बैठकों का रुख अपनाया था. उन्होंने अप्रैल और मई में काठमांडू स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ सामूहिक बैठकें की थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिकों और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी व्यक्तिगत तौर पर मिलने से इनकार कर दिया था. उस वक्त उनके समर्थकों ने इसे ‘पारदर्शी और स्वाभिमानी कूटनीति’ करार दिया था.
अचानक क्यों बदला रुख?
सरकार के पहले 100 दिन पूरे होने के बाद अब बालेन शाह के रुख में नरमी देखी जा रही है. पिछले दो हफ्तों से वे देश के भीतर भी व्यापारी संगठन, ठेकेदार और उद्योगपतियों से मिलना शुरू कर चुके हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नेपाल की विदेश नीति की प्राथमिकताओं को देखते हुए पड़ोसी देशों भारत और चीन के राजदूतों के साथ सीधी बातचीत शुरू करना स्वाभाविक और जरूरी कदम है.
पाकिस्तान ने ईरान जंग में बिचौलिया बनने का मांगा इनाम, अमेरिका के सामने फैला दिए हाथ!
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
50 mins agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
1 hr agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
4 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
14 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
15 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
16 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines