US-Israel Iran War: अमेरिका ने दिसंबर 2025 से ईरान की सैन्य घेराबंदी की हुई है। वॉरशिप, फाइटर जेट, मिसाइलें और हजारों सैनिक तैनात करके ईरान पर दबाव बनाया। 28 फरवरी 2026 को इजरायल ने ईरान पर हमला किया। अमेरिका के हमलों से जंग शुरू हो गई। 20 दिन हो गए हैं और ईरान को दोनों देशों ने मिलकर तबाह कर दिया है। हालांकि ईरान ने अरब देशों को हमला करके नुकसान पहुंचाया, लेकिन ईरान की अपनी सैन्य और परमाणु क्षमता खत्म हो गई है।
अमेरिका नें ईरान युद्ध को लंबा खींचने का मन बना लिया है क्योंकि पश्चिम एशिया में नई तैनाती हो रही है। पेंटागन ने USS Tripoli विमानवाहक पोत को अपने 4 से 5 हजार US Marines सैनिकों के साथ पश्चिम एशिया के लिए प्रस्तावित समय से पहले ही रवाना कर दिया है। USS Tripoli पश्चिम एशिया में पॉजिशन लेगा। इस बीच USS Gerald Ford आग से हुए नुकसान से मरम्मत के लिए ग्रीस स्थित अमेरिकी बेस क्रेटे जा रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट की सिक्योरिटी अमेरिकी सेना कर रही
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यह दावा किया और 20 दिन की जंग का अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि अमेरिका के फाइटर जेट A-10 और AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर साउथ ईरान में एक्टिव हैं। इसी इलाके में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी है, जिसकी सुरक्षा अमेरिकी सेना कर रही है। वहीं बी-1, बी-2 और बी-52 बॉम्बर ईरान के अंदर लंबी दूरी वाले सैन्य अभियान चला रहे हैं। समुद्र में तैनात जंग जहाजों पर तैनात जवान, लड़ाकू विमान और हथियार बॉम्बर और साउथ ईरान में सैन्य अभियान को सहयोग दे रहे हैं।
20 दिन में ईरान के 7000 ठिकानों पर हमला किया
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि 20 दिन में अमेरिका ने ईरान में 7000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है और अब युद्ध अमेरिकी की शर्ताें पर ही खत्म होगा। युद्ध लंबा खींचने की अमेरिका की प्लानिंग नहीं है, लेकिन अगर ईरान हमले करता रहा या सरेंडर नहीं करता है तो अमेरिका को भी प्लानिंग करनी होगी। फिलहाल अमेरिका का सैन्य अभियान निर्णायक मोड में है, क्योंकि ईरान की सैन्य क्षमता, मिसाइल बनाने और यूरेनियम को संवर्धित करने की क्षमता तबाह हो चुकी है। ईरान परमाणु हथियार अब नहीं बना सकता।
ईरान का मिसाइल स्टॉक 90 फीसदी खत्म हुआ
हेगसेथ ने बताया कि कि ईरान ने इजरायल और अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इससे ईरान का मिसाइल स्टॉक 90 प्रतिशत कम हो गया है। ईरान के ड्रोन अटैक में भी गिरावट देखी गई है। ईरान अब और हमले नहीं कर सकता। US फोर्स प्लानिंग के तहत काम कर रही है और समुद के अंदर ईरान की सुरंगें तबाह करने के लिए हमले कर रहे हैं। अमेरिकी सेना ने 18 मार्च को ईरान के सुरंग ठिकानों पर 5000 पाउंड के पेनेट्रेटर हथियार गिराए थे और ईरान के 120 जहाज डुबो दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
22 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines