'जिंदा हूं मैं और...', खुद को लेकर चल रही अटकलों के बीच LIVE आए नेतन्याहू, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर क्या बोले?

Netanyahu LIVE Speech: बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं और स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर चल रही खबरें फर्जी हैं। यह इजरायली प्रधानमंत्री ने खुद लाइव आकर कहा। उन्होंने करीब 45 मिनट की स्पीच दी और ईरान के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी खुलकर बोले।

Benjamin Netanyahu

नेतन्याहू का कॉपी पीते हुए का वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ था।

Middle East War Update: खुद को लेकर चल रही अटकलों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू लाइव आए और करीब 45 मिनट की स्पीच देकर दुश्मनों को चारों खाने चित्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं जिंदा हूं, स्वस्थ हूं और आप सभी के सामने खड़ा हूं। 20 दिन में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं। इसलिए ईरान के हमले में अपनी मौत की खबरों को खारिज करता हूं। मेरी मौत को लेकर चल रही अटकलें झूठी, निराधार और फर्जी हैं।

विज्ञापन

नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ जंग का मकसद बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ चलाया है। हमारे सिर्फ 3 लक्ष्य हैं। पहला परमाणु खतरे को खत्म करना। दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को खत्म करना और इन दोनों खतरों को जमीन में गहराई तक दफन होने और हवाई हमले से बचने से पहले ही खत्म करना। तीसरा ईरानी जनता के लिए उनकी आजादी हासिल करने और ऐसी परिस्थितियां बनाना कि वे अपनी किस्मत खुद तय करें और खुद लिखें।

विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट रास्ते का विकल्प तलाशने पर जोर दिया

नेतन्याहू ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की जरूरत होगी। इसके लिए तेल पाइप लाइनों, गैस पाइप लाइनों को अरब प्रायद्वीप से पश्चिम की ओर सीधे इजरायल तक, सीधे हमारी भूमध्यसागरीय बंदरगाहों तक ले जाइए और आप हमेशा के लिए स्ट्रेट से आवाजाही करने में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पा लेंगे। इसलिए मैं इस युद्ध के बाद आने वाले समय को बदलाव के रूप में देखता हूं, जो पूरी दुनिया के लिए होगा?

साउथ पार्स पर हमले से देश-सेना का बचाव किया

नेतन्याहू ने दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट ईरान के साउथ पार्स पर हमले का बचाव किया और कहा कि ट्रंप अपने फैसले खुद लेते हैं और इजरायल अपने फैसले खुद लेता है। ट्रंप ने भविष्य में तेल-गैस प्लांट पर हमलों को रोकने के लिए कहा था। साउथ पार्स पर हमला करने की घटना में इजरायल अकेला शामिल था, लेकिन अब राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें भविष्य में ऐसे हमले न करने के लिए कहा था और एक बार फिर हमलों को लेकर चेताया है और हम मानेंगे।

विज्ञापन

20 दिन की जंग में ईरान पूरी तरह बर्बाद हो गया

नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध इजरायल जीत रहा है। ईरान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बना सकता और यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं कर सकता। अब ईरान पूरी दुनिया को परमाणु हमले की धमकी देकर ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। 20 दिन की जंग में ईरान के पास संवर्धित यूरेनियम और संवर्धन करने की क्षमता खत्म हो चुकी है। ईरान अब ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने में भी सक्षम नहीं रहा है।

अमेरिका के साथ रिश्ते और तालमेल काफी मजबूत

ईरान की लीडरशिप खत्म हो चुकी है। ईरान के लोगों को आजादी का हक देना लक्ष्य है। अमेरिका हमारा सबसे अच्छा दोस्त है और इजरायल-अमेरिका का तालमेल काफी मजबूत हैं। हमने साथ मिलकर आज तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों पर कोई दवाब नहीं होता है। वे अपने फैसला खुद लेते हैं और उनके फैसले बेहद अहम होते हैं, जो इजरायल को भी मान्य होते हैं। अमेरिका को इजरायल ने इस युद्ध में नहीं धकेला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ