हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोते हुए शख्स की नाक में घुसा कॉकरोच, डॉक्टर भी हैरान; जान पर बन आई तो करना पड़ा ऑपरेशन

Cockroach enters sleeping man nose: कॉकरोच से कई तरह की एलर्जी हो सकती है, इनसे एलर्जी होने पर लगातार खांसी, छींक और नाक बंद होने जैसी शिकायतें होती हैं।

विज्ञापन

Cockroach enters sleeping man nose: एक शख्स की नाक में सोते हुए कॉकरोच घुस गया। पीड़ित को सुबह उठने पर इस बात का पता ही नहीं चला। उठने पर उसे गले में खराश और बलगम महसूस हुआ। जिसे नॉर्मल समझकर वह ऑफिस चला गया, लेकिन लगातार तीन दिन उसे गले और छाती में परेशानी हुई। पीड़ित के छाती में तेज दर्द हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा।

बलगम और उल्टी आने लगी

पीड़ित जब डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसके मुंह से तेज बदबू आ रही थी। उसे उल्टी और बलगम की शिकायत थी। प्राथमिक जांच में तो डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन छाती और गले का एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करवाने पर उन्हें युवक की छाती में किसी कीड़े के पंख नजर आए। पहले तो डॉक्टरों को यह संदिग्ध लगा लेकिन दोबारा जांच करने पर शख्स की छाती में कॉकरोच होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बैल के अंडकोष से बनी दवा खाकर संभोग करता था ये तानाशाह, बेहद क्रूर थी मौत

ऑपरेशन कर निकाला गया कॉकरोच

परेशानी बढ़ने पर युवक का ऑपरेशन किया गया, उसकी छाती से कॉकरोच को निकाला गया। इस पूरे मामले से डॉक्टर हैरान हो गए। कॉकरोच निकालने के बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला चीन के Henan इलाके का है। यहां 58 साल के Haikou की नाक में कॉकरोच घुस गया था। फिलहाल उसकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टर फिलहाल उनकी निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

कॉकरोच से एलर्जी होने का खतरा

डॉक्टरों का मानना है कि कॉकरोच से कई तरह की एलर्जी हो सकती है। इनसे एलर्जी होने पर लगातार खांसी, छींक और नाक बंद होने जैसी शिकायतें होती हैं। इसके अलावा कई लोगों को शरीर पर लाल चकत्ते और बुखार तक आ जाता है। कॉकरोच से खुजली, अस्थमा और सांस संबंधी अन्य समस्या होने का भी खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें: मैरीलैंड चिड़ियाघर में क्यों हुई इस पक्षी की हत्या? फिर जताया गया दुख, जानें मामला

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मां को ये मैसेज कर 14 साल के छात्र ने 9 लोगों को मारी गोली, पिता ने पुलिस को बताया क्या चाहता है बेटा?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola