बैल के अंडकोष से बनी दवा खाकर संभोग करता था ये तानाशाह, बेहद क्रूर थी मौत

World Latest News: जर्मनी के तानाशाह हिटलर का 1940 के दशक में यूरोप में जो खौफ था, उसे याद कर यहूदी आज भी कांप उठते हैं। बताया जाता है कि कुछ ही साल में लाखों यहूदियों को हिटलर ने मौत के घाट उतरवा दिया था। यहूदियों से पहले कब्र खुदवाई जाती। बाद में वहीं उनको गोली मार दी जाती।

hitler

World News in Hindi: जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम सामने आते ही उसकी क्रूरता का चेहरा जेहन में आ जाता है। जिसने 60 लाख यहूदियों का कत्लेआम करवाया था। लेकिन हिटलर को लेकर इतिहासकार बताते हैं कि वह कई लड़कियों के साथ प्रेम करता था। तानाशाह जब अपनी प्रेमिकाओं के साथ संबंध बनाता था, तब बैल के अंडकोष से बनी दवा का इस्तेमाल करता था। एडोल्फ हिटलर का मानना था कि पुरुष जितना मर्दाना होगा, उतना ही अधिक प्रभावी होगा। उसके समय में नाजी महिलाओं को निर्णय लेने की आजादी नहीं थी। सिर्फ वोटिंग का अधिकार था। कुछ इतिहासकार बताते हैं कि वह महिलाओं से डरने वाला शख्स था। बताते हैं कि उसने खालीपन से बचने के लिए खुद को राजनीति में झोंक दिया था।

विज्ञापन

अंग्रेज महिला से भी की थी शादी

एक लेखक ने उसके बारे में लिखा था कि वह एक अशांत कामुक शख्स था, जो सच्ची दोस्ती करने में अक्षम था। बताया जाता है कि हिटलर ने जर्मन महिला से शादी की थी। लेकिन सच्चाई कुछ और है। हिटलर खुद को ही अदालत समझता था। तीव्र और अडिग आत्मविश्वास के कारण वह किसी को भी आकर्षित कर लेता था। हिटलर महिलाओं को प्रशंसा कर फांसने में माहिर था। बताते हैं कि उसने विनीफ्रेड वैगनर नाम की अंग्रेज महिला से शादी की थी। जो संगीतकार रिचर्ड वैगनर के बेटे सिगफ्रीड की पूर्व पत्नी थी।

विज्ञापन

पति की मौत के बाद वह हिटलर के करीब आई थी। हिटलर को बचपन में स्टेफनी नाम की महिला से प्यार हो गया था। लेकिन हिटलर कभी भी अपने घरवालों को इसके बारे में बता नहीं सका। बताया जाता है कि हिटलर का बचपन काफी सख्त माहौल में बिता। माता-पिता ने उसे महिलाओं से दूर रहने, रेड लाइट एरिया में न जाने के लिए हिदायत दे रखी थी। स्टेफनी के बाद हिटलर की लाइफ में मारिया रीटर नाम की महिला आई थी। हिटलर उस पर एक होटल में फिदा हुआ था। जो उसके निजी फोटोग्राफर की बेटी थी। हिटलर ने उसे फांसने के लिए अजीब हरकतें की थीं।

विज्ञापन

मौत से पहले की शादी, फिर किया खुद को शूट

1945 में जब हिटलर ने मौत को चुना, तब उसने ईवा ब्राउन नाम की महिला से शादी की थी। रूस की सेना करीब आने के बाद हिटलर महिला और 6 बच्चों को लेकर बंकर में गया था। हिटलर को मुसोलिनी की न्यूड लाश के बारे में पता लग चुका था। जिसे उल्टा लटका दिया गया था। हिटलर नहीं चाहता था कि उसका अंजाम वैसा हो। वह नहीं चाहता था कि पत्नी और बच्चे मित्र देशों के हाथ लगे। जिसके बाद उसने खुद को गोली मारकर शूट कर लिया था। इससे पहले सिपाहियों को कहा था कि वे शराब डालकर उसे तब तक जलाएं, जब तक उसकी पूरी बॉडी राख न हो जाए। महिला और बच्चों को साइनाइड दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ