Boyfriend Loses Hearing After Kiss With Girlfriend: गर्लफ्रेंड का किस एक बॉयफ्रेंड के लिए भारी पड़ गया। बॉयफ्रेंड दर्द से चिल्लाने लगा। हालत ऐसी हो गई कि उसे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। घटना 22 अगस्त की है, जो अब सामने आई है। मामला चीन के झेजियांग इलाके का बताया जा रहा है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड चाइनीज वैलेंटाइन डे के दिन मिले थे, जो हर साल 22 अगस्त को चीन में मनाया जाता है। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को पकड़ा और उसे करीब 10 मिनट तक किस करती रही। रिपोर्ट के मुताबिक, लिप-लॉक करने से शख्स के कान का पर्दा फट गया और उसके सुनने की क्षमता खत्म हो गई।
डॉक्टरों ने बताया- आखिर ये कैसे और क्यों हुआ?
दर्द से कराह रहा शख्स जब डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसने बताया कि हम एक दूसरे को किस कर रहे थे। इस दौरान मुझे कान में तेज और असहनीय दर्द महसूस हुआ। जानकारी के बाद डॉक्टरों ने शख्स के कान की जांच पड़ताल की, तो पता चला कि उसके कान का पर्दा फट गया है। डॉक्टर के मुताबिक, शख्स को ठीक होने में 60 दिन लग सकते हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, पैशनेट होकर किस करने से कान के अंदर हवा का दबाव बनता है। इस दौरान पार्टनर के जल्दी-जल्दी और जोर से सांस लेने से कान पर दबाव पड़ता है, जिससे कान का पर्दा भी फट सकता है।
ये ऐसा पहला मामला नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2008 में भी चीन की ही एक युवती की सुनने की शक्ति आंशिक तौर पर खत्म हो गई थी। उस वक्त भी डॉक्टरों ने बताया था कि किस करने के अलावा शारीरिक हमले और झगड़े, सड़क दुर्घटनाएं, गोताखोरी और हवाई यात्रा जैसी गतिविधियां भी कान के पर्दे में छेद हो सकता है।
संबंधित खबरें
कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 hr ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
3 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
5 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
12 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
13 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines