Man Dies from Bleeding Eyes Disease: कीड़े के काटने से (Tick Bite) 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उन्हें बुखार जैसे लक्षण थे। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें Bleeding Eyes की बीमारी थी, जिसका साइंटिफिक नाम क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) है। इस बीमारी में तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण होते हैं। कोरोना के बाद ये खतरनाक वायरस है, जिसके लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, ये मामला स्पेन का है।
ये है पूरा मामला
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार 74 वर्षीय व्यक्ति को क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार से पीड़ित हालत में 19 जुलाई को रे जुआन कार्लोस विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पीठ और जोड़ों में दर्द, लाल आंखें और चेहरे पर लाल निशन, मुंह में लाल धब्बे और पीलिया जैसी शिकायत की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें CCHF होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि ये दुर्लभ वायरस है। बीते शनिवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
कैसे होता है ये वायरस
ये बीमारी किसी टिक बाइट यानी कीड़े के काटने से होती है। ये कीड़ा शरीर में चिपककर खून निकाल लेता है। बता दें ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में ये कीड़ा मिलता है। ये कीड़ा भूरे, काले या लाल रंग का होता है। इससे पीड़ित की आंखें लाल हो जाती हैं और शरीर पर लाल चकते पड़ जाते हैं, जिसके चलते डॉक्टरों ने इसे Bleeding Eyes नाम दिया है।
बीमारी के लक्षण
- बुखार और शरीर पर गांठ पड़ना
- घबराहट और सिर में दर्द
- पीठ और जोड़ों में दर्द
- मुंह और शरीर पर लाल चकते
- आंखें लाल होना
कैसे करें बचाव
- फुल स्लीव शर्ट और फुल पैंट पहनें
- रात में जमीन पर सोने से बचें
- बुखार होने पर तुरंत डॉक्टरों से परामर्श करें
- घने जंगल में जानें पर सावधानी बरतें
ये भी पढ़ें: क्या है Sexual Cannibalism? संबंध बनाते समय नर को खा जाती है मादा
ये भी पढ़ें: मां ने बेटी को शादी के लिए बेचा, 6 सप्ताह बाद ही दरिंदे ने उतार दिया मौत के घाट; जानें मामला
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े मासूम बच्चों पर चाकू से हमला, 8 घायल; लोगों ने की हमलावर की पिटाई
संबंधित खबरें
'मुझे मार डोलो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
10 mins agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
48 mins ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
6 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
7 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
8 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
10 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
11 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
12 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines