Lucy 38 Year Old Women Died While Watching Netflix: यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थ लैनार्कशायर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रात को नेटफ्लिक्स देखते हुए एक महिला की मौत हो गई। दो बच्चों की मां 48 वर्षीय लूसी विल्क की मौत काफी हैरान करने वाली है। लूसी के पार्टनर मिशेल हाराबिन ने इस घटना का खुलासा किया है।
नेटफ्लिक्स देखने के दौरान हुई लूसी की मौत
लूसी अपने नौ महीने के बेटे थियो को सुलाने के बाद मिशेल के साथ वक्त बिताना चाहती थी। उसके बाद लूसी अपने कमरे में चली गई। वो रात को नेटफ्लिक्स पर कोई शो देख रही थी। मिशेल भी अपने कमरे में सो गया। सुबह थियो के रोने की आवाज सुनकर मिशेल नींद से जागा और लूसी को आवाज देते हुए उसके कमरे में गया। लूसी बिस्तर पर बदहवास अवस्था में पड़ी थी। मिशेल ने एंबुलेंस को फोन किया और लूसी को सीपीआर देने की कोशिश की। मगर लूसी मर चुकी थी।
यह भी पढ़ें- कोरोना के बाद दुनिया में फैल रही एक और महामारी! WHO ने घोषित की ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी
लूसी की मौत का सच
डॉक्टर्स की मानें तो लूसी को साइलेंट हार्ट अटैक आया था। नेटफ्लिक्स पर सीरीज देखते हुए लूसी को दिल का दौरा पड़ा और उसने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मिशेल का कहना है कि लूसी और वो 15 साल से रिलेशनशिप में हैं। लूसी बहुत अच्छी पार्टनर होने के साथ-साथ बेहतर मां भी थी। लूसी अपने पूरे परिवार से बहुत प्यार करती थी।
मिशेल ने सुनाई आपबीती
43 वर्षीय मिशेल ने कहा कि हमने रात को तय किया था कि हम सुबह कहीं बाहर चलेंगे कुछ अच्छा नाश्ता करने। किसने सोचा था कि सुबह लूसी इस दुनिया को छोड़कर चली जाएगी। लूसी का परिवार पोलैंड में रहता है। एक हफ्ते पहले ही वो थियो के साथ अपने परिवार से मिलने गई थी। लूसी किसी तरह का नशा नहीं करती थी और उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। मैं और लूसी अक्सर ट्रिप पर बाहर जाते थे। हम साल में दो ट्रिप जरूर प्लान करते थे। हमें अलग-अलग जगहों पर घूमना और वहां का खाना टेस्ट करना बेहद पसंद था। लूसी के जाने से हमारा परिवार अधूरा हो गया है। 17 अगस्त को लूसी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- आसमान में आमने-सामने टकराए दो राफेल विमान, पायलटों की मौत पर राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 hr ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
7 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
16 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
22 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines