Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार रात को आत्मघाती हमला हुआ। यह हमला एक पुलिस वैन पर किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SSP मसूद बंगश ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘हमलावर ने पेशावर के चमकनी पुलिस थाने के अंतर्गत रिंग रोड पर मवेशी बाजार के पास पुलिस मोबाइल वैन पर हमला किया है।’ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसकी रिपोर्ट मांगी है।
पुलिसकर्मियों पर हमला
खैबर पख्तूनख्वा में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया, जिसके लिए उनकी वैन पर विस्फोट किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। इस हमले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी की तरफ से दी गई है। हमले पर मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने इसकी निंदा करते हुए पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, उन्होंने हमले में मारे गए दोनों पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि ‘रक्षकों पर हमला करना निंदनीय और कायराना काम है, लेकिन ऐसे कायराना हमलों से पुलिस का मनोबल नहीं गिरेगा।’
ये भी पढ़ें: ब्रह्मोस मिसाइल खुद ही दुश्मन को ढूंढ करती है तबाह, 1998 से डॉ. अब्दुल कलाम से जुड़ी है कहानी
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव
भारत-पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल से ही तनाव चल रहा है, क्योंकि इस दौरान पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई। उसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी। तभी से दोनों देशों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी भी हो रही है। हालांकि, पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारत पर हमले की कोशिश कर चुका है, जिसमें वह नाकाम रहा। आज दोनों देशों के बीच इस तनाव को लेकर बातचीत होने वाली है।
ये भी पढ़ें: जनाजे की नमाज में दिखा मौलवी निकला आतंकवादी, रिश्तेदार बताकर फंसी पाकिस्तान की सेना
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 hr agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
3 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
5 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
7 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
7 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
14 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
15 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines