खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच जापान ने एनर्जी मार्केट को स्थिर करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने बुधवार को ऐलान किया कि जापान अपने रणनीतिक तेल भंडार का एक हिस्सा जारी करेगा. ऐसा करने वाला वह G7 देशों के समूह में पहला देश बन गया है.
प्रधानमंत्री ताकाइची ने टोक्यो में बताया कि जापान 16 मार्च से अपने निजी क्षेत्र के तेल भंडार से 15 दिनों की खपत के बराबर और सरकारी तेल भंडार से एक महीने की खपत के बराबर तेल बाजार में जारी करने की योजना बना रहा है. इस कदम का मुख्य मकसद खाड़ी में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से सप्लाई की बाधा और कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम करना है.
जापान क्रूड ऑयल के लिए बहुत ज्यादा मिडल ईस्ट देशों पर निर्भर है. ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव की वजह से क्रूड ऑयल की सप्लाई पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. इसी वजह से जापान ने यह कदम उठाया है.
जापान का यह फैसला प्रमुख ऊर्जा उपभोक्ता देशों के बीच हुई चर्चाओं के बाद आया है. भारत जैसे देश फिलहाल अपने रणनीतिक भंडार को न छूने की नीति पर चल रहे हैं, वहीं जापान ने बाजार में अतिरिक्त तेल सप्लाई करके कीमतों को काबू में रखने का जोखिम भरा लेकिन कड़ा फैसला लिया है. अब देखना ये होगा कि क्या अन्य G7 देश भी जापान की राह पर चलते हैं या नहीं?
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 hr agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 hr agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
5 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
7 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
10 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
11 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
18 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines