---विज्ञापन---

दुनिया

जापान में मुस्लिम कब्रिस्तानों पर लगा बैन, अस्थियों को मूल देश भेजने का आदेश जारी

जापान में मुस्लिम कब्रिस्तानों पर लगा बैन, अस्थियों को मूल देश भेजने का आदेश जारी

Author Edited By : Raghav Tiwari
Updated: Feb 15, 2026 08:40

जापान में मुस्लिम समुदाय की कब्रिस्तानों पर रोक लगी है। जापान सरकार ने अपने देश में मुस्लिम कब्रिस्तानों को बंद करने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि जापान में शवदाह संस्कृति प्रचलित है इसलिए मुसलमानों को मृतकों की अस्थियां मृतकों के मूल देश वापस भेजनी पड़ेंगी जिसकी व्यवस्था में सरकार मदद देगी।

बता दें कि जापान में मुसलमानों की संख्या लगभग 2 लाख है, जो ज्यादातर इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों से आने वाले प्रवासी मजदूर हैं। 2025 के इस नए कानून को लागू किए जाने पर मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताया है, लेकिन जापानी कानून में विदेशी धार्मिक प्रथाओं को स्थानीय नियमों के अधीन रखा जाता है

---विज्ञापन---

जापान के ओसाका शहर में केवल एक मुस्लिम कब्रिस्तान है। अब नए आदेश के मुताबिक वह भी बंद की जाएगी। इसके अलावा मस्जिद बनाने और नमाज के लिए लाउडस्पीकर पर आह्वान के अलावा सड़क पर नमाज पर भी संसद के कानून के तहत पहले से ही बैन है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2026 08:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.