---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

PoK में सुरक्षा चौकी पर फायरिंग, 2 अधिकारियों की मौत, 1 जवान घायल

PoK Firing: काराकोरम राजमार्ग पर एक चौकी गोलीबारी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी जानकारी जिले के सीनियर पुलिस ऑफिसर ने दी। शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने पास की पहाड़ी से चेक पोस्ट पर गोलीबारी की, जिसमें 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया।

---विज्ञापन---

PoK Firing: शुक्रवार को गिलगित-बाल्टिस्तान में काराकोरम राजमार्ग पर एक चौकी गोलीबारी हुई। इस दौरान, बंदूकधारियों के हमले में कम से कम दो अधिकारियों की जान चली गई। साथ ही एक जवान घायल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना डायमर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर चिलास के पास एक सुरक्षा जांच चौकी पर हुई है। लिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के मुताबिक, हमला करने वाले अज्ञात थे, जिनके हमले में 3 जवान घायल हुए। इनमें से दो की मौत हो गई और 1 का इलाज जारी है।

गोलीबारी में 3 जवान हुए थे घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां पर गोलीबारी की गई, उस चेकपॉइंट को 2023 में बनाया गया था। बताया गया कि हमला करने वालों का पता नहीं चल सका है। गोलीबारी में 3 जवान घायल हुए, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया और एक का इलाज जारी है। उसके पेट में गंभीर चोटें आई हैं। कहा जा रहा है कि इस हमले की अभी तक किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गोलीबारी वाली जगह से 2 ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। साथ ही, चौकी पर 17 गोलियों के निशान भी मिले हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: ‘1971 में कांग्रेस POK मांगना भूल गई…’, लोकसभा में अमित शाह का तंज

पहले भी हो चुके हैं हमले

यह हमला पहला नहीं है, इससे पहले भी इस क्षेत्र में एक यात्री बस पर हमला किया गया था। उस दौरान गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हुई थी और 21 लोग घायल हुए थे। एक बार फिर से हमला होने के बाद सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। साथ ही, हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके लिए ज्यादा पुलिस और सेना के जवानों को तैनात किया गया।

---विज्ञापन---

बता दें कि बीत दिन रिपोर्ट्स सामने आईं कि भारत से बात करने के लिए पाकिस्तान तैयार है। वहीं, भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ PoK और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात की जाएगी। भारत से बाचतीत करने का बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की तरफ से दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जैश-लश्कर के 300 आतंकी ठिकानों के लिए ऑनलाइन फंडिंग शुरू, पाकिस्तान फिर बना ‘फैक्ट्री ऑफ टेरर’

---विज्ञापन---
First published on: Aug 30, 2025 06:25 AM

PoK
End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola