अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान हादसा, अमेजॉन का कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर क्रैश, 5 लोगों की मौत और 250 फ्लाइट कैंसिल

अमेरिका में लैंडिंग करते समय विमान रनवे से आगे निकल गया और उसमे आग लग गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और विमान का पिछला हिस्सा जलकर राख हो गया. वहीं विमान की टक्कर लगने से रनवे के किनारे खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

plane crash | miami airport | florida

मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त विमान में आग लगने से हादसा हुआ. (Credit-X)

विज्ञापन

अमेरिका में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. फ्लोरिडा के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे के पास प्लेन क्रैश हो गया. अमेजॉन का कार्गो प्लेन बोइंग-767 लैंडिंग करते समय रनवे से आगे निकल गया और उसमे आग लग गई. विमान रनवे के किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुआ. टक्कर लगते से विमान में आग लगी और धुंआ निकलनपे लगा. देखते ही देखते विमान में आग लग गई, जिसे देखकर एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया. हादसे के बाद सभी एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सीवे बंद करके ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया.

आसमान में काला धुंआ भरने से 250 फ्लाइट कैंसिल

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 2 बजे कार्गो प्लेन एयरपोर्ट के रनवे को पार करते हुए उत्तर-पश्चिमी हिस्से में क्रैश हो गया. विमान में आग लगने के बाद धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठे, जिससे आसमान में काला धुंआ फैल गया. कई घंटों तक फायर ब्रिगेड कर्मी विमान से हो रहे ईंधन के रिसाव को रोकने में जुटे रहे. हादसे के कारण मियामी एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बाधित रहा. करीब 250 उड़ानों की लैंडिंग-टेकऑफ में देरी हुई, इसलिए यात्रियों को काफी परेशानी हुई. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) हादसे की जांच करेगा.

विज्ञापन

विमान-गाड़ियों में फंसे लोगों की जान को खतरा था

मियामी डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदाल्लाह के अनुसार, विमान जिन गाड़ियों से टकराया, उनके अंदर लोग फंस गए थे और वे अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे, क्योंकि उन गाड़ियों में आग लगने का खतरा था, लेकिन समय रहते सभी को निकाल लिया गया. वहीं विमान के अंदर पायलट और को-पायलट फंसे हुए थे. हादसे के बाद कई घंटों तक फायर क्रू ईंधन के रिसाव को रोकने का प्रयास करता रहा. प्लेन के पिछले हिस्से से आग की लपटें देखी गईं. वायरल वीडियो में प्लेन रनवे के किनारे जमीन पर पड़ा दिख रहा है, जिसे देखकर लगता है कि लैंडिंग के दौरान वह रास्ते से भटक गया होगा.

हादसे की वजह लैंडिंग के समय टेक्निकल प्रॉब्लम

रे जदाल्लाह के अनुसार, हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. लेकिन जांच के आदेश जारी हो गए हैं. पहली जांच के अनुसार, लैंडिंग करते समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से प्लेन रुक नहीं पाया और रनवे से आगे निकल गया. इस दौरान विमान के अंदर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ