Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जैश का फिर बड़ा कबूलनामा, कहा-आसिम मुनीर ने दिया था ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी ने भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है. आतंकी इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के चीफ ने आतंकियों से कहा था कि 'ये गजवा ए हिंद है.'

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 7, 2026 17:04

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी ने भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है. आतंकी इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के चीफ ने आतंकियों से कहा था कि ‘ये गजवा ए हिंद है.’

मिली जानकारी के अनुसार, पीओके के रावलकोट में 5 फरवरी को आतंकी संगठन जैश के टॉप कमांडर इलियास कश्मीरी ने जैश के आतंकियों के बीच खुलासा करते हुए कहा कि हमारे सिपहसालार ने युद्ध का ऐलान करते हुए कहा था ‘कि ये युद्ध गजवा ए हिंद है.’

---विज्ञापन---

इलियास कश्मीरी ने कहा कि जब जंग छिड़ गई, असलहा निकल आया और फाइट जेट टकरा गए, टैंक आमने-सामने खड़े हो गए तब सिपहसालार ने ऐलान कर दिया कि ‘ये गजावत उल हिंद है. ये बुनयान अल मरसूस है.’

ये रैली जैश ए मोहम्मद में भर्ती किए गए नए आतंकियों के लिए की गई थी और इलियास कश्मीरी ने आतंकवाद फैलाने वाले इन ट्रेंड आतंकवादियों के सामने ही अपना कबूलनामा किया था.

---विज्ञापन---

आतंकवादियों के सामने इलियास कश्मीरी ने कहा, हमारा नाम, हमारी पहचान, हमारा मोटो जिहाद (आतंकवाद) है. आतंकी इलियास ने कहा कि जब सरकार हमारे साथ थी, तब भी जिहाद और जब सरकार साथ नहीं थी, तब भी जिहाद, जिहाद ही हमारा असली मकसद है. हम जिहाद करेंगे और कश्मीर को आजाद करवाएंगे.

आपको बता दें कि भारत द्वारा 7 मई को किए गए ऑपरेशन सिंदूर में जैश आतंकी मौलाना मसूद अजहर का परिवार बहावलपुर में मारा गया था. उस दौरान इलिसाय कश्मीरी ने ही पाकिस्तान में सबसे पहले इस खबर का खुलासा किया था.

First published on: Feb 07, 2026 05:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.