'हमले रोकें या अंजाम भुगतें', सऊदी अरब समेत 6 मुस्लिम देशों ने ईरान को दिया अल्टीमेटम

ईरान-अमेरिका के बीच जारी बातचीत के बीच 6 मुस्लिम देशों सऊदी अरब, कतर, कुवैत, यूएई, बहरीन और जॉर्डन ने ईरान को ‘खुला पत्र’ लिखकर हड़कंप मचा दिया है. सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे देशों ने साफ कहा है- ‘ईरान और उसके प्रॉक्सी हमले बंद करें, वरना हम अपनी रक्षा करना जानते हैं.’

Gulf countries open letter
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में तनाव की खबरों के बीच सऊदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और जॉर्डन ने संयुक्त रूप से खुला पत्र जारी कर ईरान और उसके प्रॉक्सी समूहों द्वारा किए जा रहे हमलों की कड़ी भर्त्सना की है और चेतावनी दी है कि वे अब उनके और उनके प्रॉक्सी समूहों के हमलों को और बर्दाश्त नहीं करेंगे. इन देशों ने अपने संयुक्त बयान में स्पष्ट कहा कि ईरान द्वारा सीधे या उसके समर्थित प्रॉक्सी समूहों और सशस्त्र गुटों के माध्यम से किए गए हमले संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रतिकूल हैं. इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और क्षेत्रीय देशों की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया गया है.

इराक की जमीन का इस्तेमाल बंद हो

खाड़ी देशों ने अपने पत्र में इराक के साथ अपने पुराने और मजबूत संबंधों का हवाला देते हुए एक बड़ी मांग रखी है. उन्होंने कहा है कि इराक की जमीन से सक्रिय मिलिशिया और सशस्त्र समूहों द्वारा जो हमले किए जा रहे हैं, उन्हें फौरन बंद किया जाए. यह सीधे तौर पर उन गुटों की ओर इशारा है जिन्हें ईरान का समर्थन प्राप्त है.
इन देशों ने इराक के साथ अपने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए इराक सरकार से अपील की कि वह अपनी भूमि से ऐसे हमलों को तुरंत रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए. इससे क्षेत्रीय संबंधों को बनाए रखने और आगे बढ़ते तनाव को रोका जा सके.

Advertisment

आत्मरक्षा के लिए एकजुट होने की चेतावनी

इस पत्र की सबसे बड़ी बात ‘आत्मरक्षा के अधिकार’ का जिक्र है. इन 6 देशों ने साफ कर दिया है कि अगर हमले नहीं रुके, तो वे UN Charter के तहत अपनी सुरक्षा के लिए अकेले या फिर ‘सामूहिक’ रूप से जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करने का उन्हें अधिकार है. इन देशों ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता उनके लिए अहम है और किसी भी तरह की अस्थिरता या आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ