इजराइल-हमास संघर्ष के बीच वाशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना यहूदी संग्रहालय के पास हुई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय यहूदी संग्रहालय में अमेरिकन जुइश कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। जब पुलिस ने हमलावर को कस्टडी में लिया उस समय वह फ्री फिलिस्तीन के नारे लगा रहा था।
इजराइली राजनयिक मिशन से जुड़े थे दोनों कर्मचारी
घटना को लेकर इजराइली अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। अधिकारियों ने इस हत्याकांड को यहूदी विरोधी आतंकवाद की घटना बताया है। गोलीबारी की यह घटना उत्तर पश्चिमी डीसी स्थित एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि एजेंसी ने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। स्थानीय रिपोर्ट की मानें तो दोनों कर्मचारी अमेरिका में इजराइली राजनयिक मिशन से जुड़े थे।
जांच में जुटी पुलिस
इजराइली दूतावास ने भी घटना की पुष्टि की है। हालांकि दूतावास की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। हमले के समय इजराइली राजदूत मौजूद नहीं थे। गोलीबारी की सूचना के बाद वाशिंगटन डीसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने दूतावास को चारों ओर से घेर लिया है।
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines