'देर हो गई है, अगले हफ्ते कुछ बड़ा होगा', डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को कहा- गुड लक

Donald Trump On Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच 6वें दिन भी युद्ध जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। इस बीच यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को फिर धमकी दी।

Donald Trump | Ayatollah Khamenei | Israel Iran War

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी।

विज्ञापन

Donald Trump On Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और इजराइल द्वारा बार-बार धमकी देने के बाद ईरान सरेंडर करने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकी देते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को कहा- गुड लक।

यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोई नहीं जनता है कि मैं हमला करूंगा या नहीं, लेकिन ये तय है कि ईरान बड़ी मुश्किल में फंस गया है। ईरान 40 सालों से कह रहा है कि डेथ ऑफ अमेरिका (Death To America)। उन्होंने सिर्फ ये कहा है कि हम ईरान को न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे।

विज्ञापन

ईरान ने बातचीत की जताई इच्छा : ट्रंप

उन्होंने कहा कि ईरान ने बातचीत करने के लिए संपर्क साधा है। खामेनेई ने सीजफायर की इच्छा जताई है, लेकिन मैंने कहा कि वार्ता के लिए देर हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि अगले एक हफ्ते में कुछ बड़ा होने वाला है। ईरान अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कहा है कि कार्रवाई करते रहो।

ईरान से भारतीय को निकालने के लिए ऑपरेशन Sindhu चलाया

भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन Sindhu चलाया है। पहले कदम में भारतीय दूतावास ने उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को निकाला है और उन्हें 17 जून को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया में प्रवेश करने में मदद की। ये छात्र 18 जून को एक विशेष प्लेन से येरेवन से रवाना हुए और 19 जून की सुबह नई दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ