ईरान के बंदरगाह बुशहर पर भयंकर हमला, इजराइल ने बनाया निशाना, सामने आया Video

Israel Attack On Iran : हमास के बाद अब इजराइल और ईरान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इजराइली सेना ने आज एक के बाद एक ईरान पर कई अटैक किए, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। साथ ही ईरान के बंदरगाह को भी निशाना बनाया गया।

Israel attack Iran

इजराइल का ईरान बंदरगाह पर हमला।

विज्ञापन

Israel Attack On Iran : इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। राजधानी तेहरान के बाद अब इजराइल ने ईरान के बंदगाह को निशाना बनाया, जिसमें भीषण आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। ईरान के इस बंदरगाह का नाम बुशहर पोर्ट है।

इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने ईरानी बंदरगाह बुशहर पर भयंकर हमला किया, जिससे पूरा बंदरगाह तबाह हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमले के बाद एक शिप से धुएं उठता दिखाई दे रहा है। इससे पहले इजराइल ने तेहरान और नतांज जैसे न्यूक्लियर प्लांट पर एयरस्ट्राइक की थी, जिससे ईरान बुरी तरह बौखला गया है।

विज्ञापन

कहां स्थित है बुशहर बंदरगाह?

बुशहर बंदरगाह दक्षिण-पश्चिमी ईरान के अरब खाड़ी तट पर स्थित है। यह प्राचीन बंदरगाह शहर ऋषहर के पास बना है, जो ईरान का मुख्य बंदरगाह है। यह पोर्ट अपने प्रांत का प्रशासनिक केंद्र भी है। राजधानी तेहरान के साउथ में लगभग 1,218 किलोमीटर (757 मील) पर यह पोर्ट स्थित है।

विज्ञापन

तेहरान और तबरीज पर भी हमले

इजराइल ने सुबह तेहरान और तबरीज पर अटैक किए, जिसमें सरकारी दफ्तरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया था, जिसमें 20 से अधिक ईरानी कमांडर मारे गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ