'हमें बदनाम करने के लिए 9/11 जैसे हमले की फिराक में एपस्टीन लॉबी…', जंग के बीच ईरान का बड़ा आरोप

यह बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिका और ईरान में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं.

Iran Officer

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखी है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अमेरिका के लॉबी ग्रुप को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह नेटवर्क 11 सितंबर के हमलों जैसा एक आतंकवादी हमला करने और इसका झूठा आरोप तेहरान पर मढ़ने की साजिश रच रहा है.

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है, ‘मैंने सुना है कि एपस्टीन के नेटवर्क के बचे हुए सदस्यों ने 9/11 जैसी घटना को अंजाम देने और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने की साजिश रची है.’

विज्ञापन

अली लारीजानी ने आगे कहा कि तेहरान आतंकवाद का कड़ा विरोध करता है और अमेरिकी जनता को अपना दुश्मन नहीं मानता. लारीजानी ने कहा, ‘ईरान मौलिक रूप से ऐसी आतंकी साजिशों का विरोध करता है और अमेरिकी लोगों के साथ हमारा कोई युद्ध नहीं है.’

उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिका और ईरान में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इसके साथ ही इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बना रहा है. पलटवार करते हुए ईरान, इजरायल की ओर मिसाइलें दाग रहा है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी तबाह कर रहा है.

विज्ञापन

बता दें, साल 2001 में 11 सितंबर को दो विमान सीधे न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकरा गए थे. अल-कायदा के इस हमले से भीषण आग लग गई थी और कुछ ही घंटों में दोनों टावर ढह गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें करीब 3000 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ