Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Iran Israel War: ईरान-इजरायल टकराव में किसे किस देश का समर्थन? जानिए दुनिया का स्टैंड

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ गया है. इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया. इसके बाद अब पूरे क्षेत्र में युद्ध की स्थिति बन गई है. ईरान-इजरायल के बीच इस टकराव में कौन-सा देश किसके साथ है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 28, 2026 17:22
Iran Israel War
Photo Credit- Social Media

Iran Israel War: 28 फरवरी शनिवार को इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया जिसके बाद ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ गया है. इस हमले के बाद तेहरान के आसमान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई हैं. अब ईरान ने भी इजरायल के कई इलाकों पर हमला कर दिया है. ईरान और इजरायल के बीच इस युद्ध की स्थिति में दुनिया के अन्य देश किसके साथ है इसको लेकर सवाल उठ रहा है. ईरान और इजरायल के इस युद्ध में कौन-सा देश किसके साथ है चलिए जानते हैं?

ईरान के साथ कौन से देश हैं?

---विज्ञापन---

इस युद्ध के बीच कई देश ईरान का समर्थन कर रहे हैं. तुर्की, मिस्र लेबनान और इराक कई देश ईरान के साथ खड़े हैं. ईरान को कई मुस्लिक देशों का समर्थन प्राप्त है. फिलिस्तीन, तुर्की, लेबनान, सीरिया, कतर, ओमान कई देश ईरान के साथ हैं. इन देशों का समर्थन ईरान के साथ है.

ये भी पढ़ें – Iran Israel War: ईरान पर इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन का नाम ‘शील्ड ऑफ जूडा’, जानें क्या है इसका मतलब?

---विज्ञापन---

इजरायल के साथ कौन से देश हैं?

इजरायल का साथ कई देश दे रहे हैं. सभी जी7 देश इटली, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, यूके, कनाडा और जापान इजरायल के साथ हैं. इस युद्ध में अमेरिका इजरायल के साथ है. वहीं भारत इस विवाद के बीच न्यूट्रल अप्रोच के साथ चल रहा है. इस मामले भारत ईरान और इजरायल किसी का साथ नहीं देगा.

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध

शनिवार को इजरायल ने ईरान की राजधानी पर हमला किया. अब इसके बाद से दोनों के बीच युद्ध छिड़ गया है. खबरों के मुताबिक, इजरायल के ईरान पर हमले के बाद ईरान भी जवाबी कार्रवाई में हमला कर चुका है.

First published on: Feb 28, 2026 05:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.