Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

क्या खामेनेई का परिवार भी मारा गया? ईरान का दावा- हमले में सुप्रीम लीडर की बहू-दामाद और पोती की मौत

Iran Israel War: इजरायल के हमले में अली खामेनेई के परिवार के सदस्य मारे गए हैं। उनके दामाद, बहू और पोती की मौत होने का दावा ईरान के मीडिया ने किया है। इजरायल के हमले में खामेनेई का घर और दफ्तर तबाह होने की खबर है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 1, 2026 10:39
Iran Israel War
इजरायल के हमले में खामेनेई के परिवार का नुकसान होने का दावा किया गया है।

Iran Israel War Update: इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का दावा किया, लेकिन ईरानी मीडिया का दावा है कि खामेनेई जिंदा हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन इजरायल के हमले में खामेनेई की बहू, दामाद और पोती की मौत हुई है। इजरायल ने खामेनेई के घर के पास 7 मिसाइलें दागी थीं, जहां से धुएं का गुबार उठते देखा गया था। बता दें कि यह दावा सिर्फ ईरान के मीडिया का है। ईरान के अधिकारियों या सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, 40 दिन के शोक का ऐलान

---विज्ञापन---

हमले के वक्त घर में नहीं थे खामेनेई

तेहरान नगर परिषद के एक सदस्य के हवाले से दावा किया गया है कि अमेरिका और इजरायल के हमले में अली खामेनेई के परिवार के सदस्य मारे गए हैं। उनकी बहू, दामाद और पोती की मौत होने की खबरे हैं। हालांकि घर पर हमले के समय अली खामेनेई वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन इजरायल ने मिसाइलों ने उनके घर को तबाह कर दिया। लोगों ने उनके घर से उठते धुएं के वीडियो बनाकर मीडिया को दिए, जो ईरान के सभी मीडिया हाउस ने अपने चैनलों पर प्रसारित भी किए।

इजरायल ने टिप्पणी से किया इनकार

इजराइल ने की ओर से कहा गया कि हमले में खामेनेई के परिजनों की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को निशाना बनाकर हमला करने की पुष्टि करते थे। हमलों का टारगेट अली खामेनेई और मसूद पेजेशकियन भी थे। ईरान के तेहरान, तबरीज, कोम, कराज, खोरमाबाद, करमानशाह और इलम शहरों में हमले किए गए थे। राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति आवास और अली खामेनेइे के घर और दफ्तर को भी निशाना बनाया गया था।

---विज्ञापन---

Iran Israel War: 5 देशों पर ईरान के हमले की असली वजह क्या? विदेश मंत्री अराघची ने किया खुलासा

इजरायल-अमेरिका का जॉइंट अटैक हुआ

बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। इजरायल ने बीते दिन दोपहर करीब एक बजे ईरान पर पहले हमला किया। इसके बाद अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन युद्धपोत से मिसाइलें दागी गईं। इजरायली सेना ने ईरान के कई शहरों में तबाही मचाई। यूनिवर्सिटी, एयरपोर्ट और स्कूलों पर भी मिसाइलें दागी गईं। IRGC के हेडक्वार्टर, सेना-वायुसेना के ठिकानों और मिसाइल प्लांट पर भी हमला किया गया। हमलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

First published on: Mar 01, 2026 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.