'ईरान समझौते के लिए तैयार, जल्द होगी डील', डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, बोले- दुश्मन घुटनों पर आया

Middle East War: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए बातचीत चल रही है। वहीं दोनों के बीच युद्ध भी जारी है। अब अचानक ट्रंप ने समझौते के लिए ईरान के मानने का दावा कर दिया है। उन्होंने ईरान के द्वारा 15 सूत्रीय शांति योजना स्वीकार करने का भी दावा किया है।

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को समझौता करने का एक मौका दिया है।

विज्ञापन

US-Israel Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि ईरान घुटनों पर आ गया है। वह समझौते के लिए तैयार हो गया है और अब जल्दी ही डील होने की संभावना है। ईरान ने 15 सूत्रीय शांति योजना में से ज्यादातर पॉइंट्स पर सहमति जता दी है। ईरान से युद्ध और बातचीत दोनों जारी हैं। ईरान से सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर रहे हैं। जल्दी बातचीत का नतीजा सबके सामने होगा।

ईरान के साथ कई दौर की वार्ता फेल हुई

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से हमारे 20 बड़े तेल के टैंकर गुजरने दिए हैं, क्योंकि वह अब समझौता करना चाहता है। यह सकारात्मक संकेत है कि ईरान भी समझौता करने का इच्छुक है। पहले भी परमाणु समझौता वार्ता बीच में ही रुक गई थी। 28 फरवरी से पहले भी ईरान के साथ 3 दौर की वार्ता फेल हुई थी। क्योंकि ईरान परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम बंद करने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए हमला करना पड़ा और अब भी नहीं माना तो जमीनी हमला करेंगे।

विज्ञापन

ओबामा की डील को सबसे खराब बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि ईरान के साथ कुछ भी निश्चित नहीं है। हर बार उनसे बातचीत करते हैं और आखिर में सैन्य कार्रवाई ही करनी पड़ती है। बराक ओबामा ने ईरान के साथ जो परमाणु समझौता किया था, वह अमेरिका के द्वारा किया गया अब तक का सबसे खराब समझौता था। वर्तमान सरकार ने उस समझौते को खत्म किया, वरना आज ईरान के पास परमाणु हथियार होते और पूरी दुनिया उसके पांवों तले होती और ट्रंप सरकार ऐसा कभी नहीं होने देगी।

परमाणु कार्यक्रम को बमबारी करके रोका

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी करके उसे परमाणु हथियार बनाने से रोका। उसे परमाणु कार्यक्रम को विकसित करने से रोका। अब शायद जल्द ही उनके साथ एक समझौता कर लेंगे, लेकिन यह भी संभव है कि समझौता न हो। ईरान में पहले ही सत्ता परिवर्तन हो चुका है। ईरान का पिछला नेतृत्व पूरी तरह से नष्ट हो चुका है और पुरानी सत्ता की नई पीढ़ी भी खत्म हो चुकी है। आज तक किसी देश से अमेरिका इस तरह नहीं निपटा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ