सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, 40 दिन के शोक का ऐलान

Ali Khamenei Death: ईरान के मीडिया ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत होने की पुष्टि कर दी है। उनकी मौत दफ्तर में हुए हमले में हुई। कहा जा रहा है कि हमले के समय खामेनेई अपने दफ्तर में थे। वहीं घर पर हुए हमले में उनके परिवार के सदस्यों की मौत हुई है।

Ali Khamenei

इजरायल और अमेरिका का टारगेट ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई थे।

Iran Israel War Big Update: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत होने की पुष्टि हो गई है। खुद ईरान के मीडिया ने इसकी पुष्टि की है और 40 दिन के शोक और एक हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान भी किया गया है। ईरानी मीडिया ने कहा कि शनिवार सुबह दफ्तर पर हुए हमले में सुप्रीम लीडर की मौत हो गई। इससे पहले हमले में उनके दामाद, बहू और पोती की मौत हुई थी। इजरायली सेना ने उनके घर और दफ्तर पर मिसाइलें दागी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IRGC ने खामेनेई की मौत को बताया शहादत

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर बयान आया है। IRGC का कहना है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत हो गई। हमने अपने सर्वोच्च नेता को खो दिया। जल्लादों ने हमारे नेता को मार डाला है, लेकिन इसका बदला लिया जाएगा। सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जवाब दिया जाएगा। यह अपराध माफ नहीं किया जाएगा। दुश्मन पर अब और हमला किया जाएगा। आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा।

अरब देशों में 3 दिन के शोक का ऐलान हुआ

बता दें कि अली खामेनेई की मौत पर अरब देशों में भी शोक मनाया जा रहा है। अरब देशों में 3 दिन के शोक का ऐलान किया गया है। मुस्लिम धर्म गुरु ने शोक मनाने की घोषणा की है। वहीं ईरान में भी मातम का माहौल है। मस्जिदों में लोग रो-रोकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। ईरान की TV एंकर ने भी रो-रोकर सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत होने की पुष्टि की। इस समय पूरा ईरान शोक में डूबा है और ईरान की सेना-सरकार बदला लेने की कसम खा चुकी है।

विज्ञापन

इजरायल-अमेरिका के हमले में गई है जान

बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जान इजरायल और अमेरिका के हमले में गई है। करीब 3 महीने के घेराव, हमले की धमकियों और 3 दौर की शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश दिया। 28 फरवरी को पहले इजरायल ने ईरान पर हमला किया। साइड से अमेरिकी नौसेना ने अटैक किया। दोनों तरफ से हुए हमले के दौरान ही अली खामेनेई के दफ्तर पर भी एक के बाद एक कई मिसाइलें दागी गईं, जिसमें उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ