संकट के बीच भारत ने दिखाई दरियादिली, श्रीलंका भेजा 38000 टन ईंधन, राष्ट्रपति दिसानायके बोले- थैंक्यू

भारत ने 38,000 टन ईधन की खेप श्रीलंका भेजी है। इस मदद के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

India sending a consignment of 38000 tonnes of fuel to Sri Lanka

मिडिल ईस्ट में जंग का आज 31वां दिन है। इसका असर एशियाई देशों पर देखने को मिल रहा है। कई देशों में ईंधन का संकट गहराता जा रहा है। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका ईंधन संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने आगे आकर पड़ोसी देश की मदद की है। भारत ने 38,000 टन ईधन की खेप श्रीलंका भेजी है। इस मदद के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मध्य पूर्व संघर्ष के कारण श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति में हो रही दिक्कतों के बारे में बात की थी। भारत के त्वरित सहयोग के लिए आभारी हूं। कल कोलंबो में 38,000 मीट्रिक टन ईंधन पहुंचा। विदेश मंत्री जयशंकर को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

बता दें कि हालात इतने खराब हैं कि श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी है, जिसके चलते एक व्यक्ति को 4 लीटर पेट्रोल जमा करने के आरोप में 21 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। ईरान पर हमले के बाद श्रीलंका ने ईंधन की जमाखोरी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ