Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

’19 करोड़ दो, कच्चा तेल लो’, ट्रंप के अल्टीमेटम के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई पर लगाया 2 मिलियन डॉलर का टोल

Hormuz Strait Toll Tax: होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल दिखाने के लिए ईरान ने बड़ा फैसला किया है। ईरान ने होर्मुज के रास्ते तेल-गैस की सप्लाई पर टैक्स लगा दिया है। अब हर देश को ईरान के हिस्से वाली खाड़ी से गुजरते समय टोल टैक्स भरना होगा।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 23, 2026 12:07
Hormuz Strait Oil Gas Supply
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक करने की धमकी दी है।

Hormuz Strait Toll Tax: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल-गैस के टैंकरों से टोल टैक्स वसूलने का फैसला किया है। कुछ देशों से टैक्स की वसूली शुरू भी हो चुकी है। ईरान ने 2 मिलियन डौलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का ट्रांजिट शुल्क वसूलने का फैसला किया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरूजेर्दी ने टैक्स की पुष्टि की और टैक्स लगाने के पीछे की वजह भी बताई।

ईरान के हमलों से दहला इजरायल, आधी रात को वेस्ट बैंक और यरुशलम पर क्लस्टर वारहेड से दागी मिसाइलें

---विज्ञापन---

ईरान के सांसद ने टैक्स लगाने की वजह बताई

बोरूजेर्दी ने कहा कि टैक्स लगाना ईरान का अधिकार और ताकत का प्रदर्शन है। क्योंकि युद्ध की लागत भी बढ़ गई है, इसलिए टैक्स वसूलना जरूरी भी हो गया है। बेशक होर्मुज स्ट्रेट पूरी दुनिया में तेल-गैस की शिपिंग के लिए महत्वपूर्ण और एकमात्र रास्ता है, लेकिन क्योंकि इस खाड़ी क्षेत्र का सबसे अहम मोड़ 33 किलोमीटर लंबा रास्ता ईरान से जुड़ा है, इसलिए इस रास्ते पर अपना नियंत्रण दिखाने के लिए टोल टैक्स लगाना जरूरी है।

ईरान ने IRGC नियंत्रित सुरक्षित गलियारा बनाया

ईरान ने कुछ ऑयल और LPG टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजारने के लिए IRGC नियंत्रित सुरक्षित गलियारा बनाया है। इसके बदले में 20 लाख डॉलर तक वसूला जा रहा है। इससे साफ है कि बिजली संयत्रों पर हमले के 48 घंटे के अल्टीमेटम से ईरान डरने वाला नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की ट्रंप की शर्त नहीं मानेगा। ईरान की सेंट्रल मिलिट्री कमांड खतम-अल-अनबिया के प्रवक्ता ने राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हे ट्रंप, यू आर फायर्ड।

---विज्ञापन---

डेडलाइन के बाद हमले के लिए अमेरिका तैयार

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप अपनी धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने इजरायली चैनल13 से बातचीत में कहा कि आपको जल्द ही बिजली संयंत्रों पर अल्टीमेटम के बारे में पता चल जाएगा। परिणाम बहुत अच्छा होगा और ईरान का पूर्ण विनाश होगा और यह बहुत शानदार तरीके से होगा। ट्रंप 48 घंटे की डेडलाइन पूरी होने के बाद कार्रवाई करने को तत्पर हैं। इजराइली अधिकारियों ने चैनल11 से कहा कि वह ईरान के बुनियादी ऊर्जा ढांचों पर हमला करने में रुचि रखता है।

ईरान ने ढेर किया F-15 फाइटर जेट? US आर्मी ने खारिज किया दावा, X पर वायरल अमेरिका की फैक्ट चेक पोस्ट

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर संदेश देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद नहीं है, सिर्फ आवागमन बंद है, क्योंकि युद्ध के कारण कोई बीमा कंपनी होर्मुज को लेकर बीमा नहीं दे रही। धमकियों से कोई नहीं डरता और सम्मान देना सीखिए।

First published on: Mar 23, 2026 11:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.