ईरान के हमलों से दहला इजरायल, आधी रात को वेस्ट बैंक और यरुशलम पर क्लस्टर वारहेड से दागी मिसाइलें

Middle East War: ईरान ने लगातार दूसरे दिन इजरायल पर मिसाइल अटैक किए। आधी रात को क्लस्टर हेड से वेस्ट बैंक और यरुशलम पर मिसाइलें दागकर तबाही मचाई। परमाणु ठिकाने पर हमले और पावर ग्रिड पर हमलों की धमकी से ईरान बौखला गया है।

Middle East War

ईरान घायल शेर की तरह इजरायल पर हमले करके तबाही मचा रहा है।

Iran Missile Attacks Israel: ईरान ने इजरायल पर आधी रात को क्लस्टर वारहेड से मिसाइलें दागीं। यरुशलम और वेस्ट बैंक पर बड़ा और तेजी से हमला किया गया है, जिससे दोनों शहर दहल गए। लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। दोनों शहर कई घंटे क्लस्टर वारहेड से लैस ईरान की मिसाइलों की रोशनियों में रहा और धमाकों की आवाजों से दहलता रहा। ईरान का मिसाइल अटैक होते ही दोनों शहरों में कई जगह रेड सायरन भी बजे। पुलिस, सेना और प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा।

विज्ञापन

बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी से बौखलाया ईरान

बता दें कि ईरान अब एक घायल शेर की तरह हमला कर रहा है, क्योंकि नतांज परमाणु ठिकाने पर हमले और बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी से वह बौखला गया है। इसलिए ईरान ने परसो रात इजरायल के परमाणु ठिकानों डिमोना और अराद पर हमले किए थे। ईरान ने चेतावनी दी हुई है कि अगर उनके पावर ग्रिड पर हमला हुआ तो वह सभी अरब देशों के ग्रिड तबाह करके उन्हें अंधेरे में डुबो देगा। इससे पहले अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ऑयल प्लांट खर्ग द्वीप पर हमला किया तो बदले में कतर के ऑयल प्लांट पर हमला हुआ।

विज्ञापन

ईरान का इजरायल पर सबसे घातक हथियार से हमला

बता दें कि ईरान ने इजरायल पर हमला करने के लिए इस बार ‘क्लस्टर वारहेड’ वाली मिसाइलें इस्तेमाल कीं। यह मिसाइलें हवा में कई छोटे-छोटे बम बनकर बड़े एरिया में गिरती हैं और फटती हैं, यानी क्लस्टर वारहेड बड़े एरिया में तबाही मचाते हैं। शनिवार रात को डिमोना और अराद में हमले के बाद रविवार सुबह से पूरे इजरायल में सायरन बज रहे थे, लेकिन ईरान ने तब हमला किया, जब लोग नींद के आगोश में थे। वहीं ईरान अब अपने सबसे घातक हथियार क्लस्टम बम से हमला करने लगा है, जिस वजह से लाखों लोग बंकर में चले गए हैं।

सैन्य ठिकानों से आगे रिहायशी इलाकों तक पहुंची जंग

दूसरी ओर, विशेषज्ञों ने दुनिया को अलर्ट किया है कि मिडिल ईस्ट की जंग अब सैन्य ठिकानों से आगे बढ़कर रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगा है। इसका मतलब यह है कि अब लोगों को जंग का सामना करना पड़ेगा। अगर ईरान के ठिकानो पर हमला हुआ तो इजरायल के ठिकानों पर भी हमला होगा। कोई यह नहीं सोचेगा कि उस इलाके में आम लोग भी रहते हैं। ऐसे में अब अगर इजरायल और अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों और पावर ग्रिड पर हमला करता है तो ईरान खाड़ी देशों के तेल-गैस और पानी के संयंत्रों को निशाना बनाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ