पाकिस्तान को ईरान से बड़ा झटका, नहीं दी SELEN जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति

ईरान की अनुमति के बिना होर्मुज स्ट्रेट से गुजरना अब आसान नहीं, पाकिस्तान को बड़ा झटका! ईरान ने SELEN कंटेनर जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं दी. IRGC ने बिना परमिशन के जहाज को वापस भेज दिया. मध्यस्थता का दावा करने वाले पाकिस्तान की कूटनीति पर सवाल.

Pakistan ship SELEN container

अमेरिका-इजरायल जंग में क्षेत्रीय मध्यस्थता के दावेदार होने का दावा करने वाले पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से जुड़े SELEN नाम के कंटेनर जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. IRGC नेवी कमांडर अलिरेजा तंगसीरी ने खुद इसकी पुष्टि की है. SELEN जहाज कानूनी प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर पाया और उसके पास ट्रांजिट परमिशन नहीं थी. IRGC नेवी के जवानों ने इसे रोककर वापस भेज दिया.

विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कड़ी निगरानी बढ़ा रखी है और हर जहाज को पहले अनुमति लेनी पड़ रही है. ईरान का साफ संदेश है — होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए पूरी तरह समन्वय और अनुमति जरूरी है. बिना परमिशन के कोई भी जहाज गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे रोका जाएगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए क्यों है बड़ा झटका?

पाकिस्तान खुद को क्षेत्रीय मध्यस्थता का दावेदार बताता रहा है, लेकिन इस घटना ने उसके दावों पर पानी फेर दिया. कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी तेल टैंकर ‘कराची’ को ईरान ने अनुमति देकर गुजरने दिया था, जिसे पाकिस्तान अपनी कूटनीतिक जीत बता रहा था. लेकिन SELEN कंटेनर जहाज के मामले में ईरान ने सख्ती दिखाई और बिना परमिशन के जहाज को वापस भेज दिया. यह घटना साबित करती है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा नियंत्रण है और वह केवल उन जहाजों को अनुमति दे रहा है जो उसके नियमों का सख्ती से पालन करें. पाकिस्तान के जहाज को भी बिना अनुमति के कोई छूट नहीं मिली.

बिना कोऑर्डिनेशन कोई जहाज नहीं गुजरने देंगे

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दुनिया का 20% से ज्यादा तेल इसी संकरे रास्ते से गुजरता है. ईरान ने चेतावनी दी है कि बिना कोऑर्डिनेशन के कोई जहाज गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे रोका या निशाना बनाया जा सकता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ