ईरान ने इस्लामाबाद मीटिंग से पहले दिया बड़ा संदेश, विमान में सीटों पर क्यों लगाई मृतक बच्चियों की फोटो?

इस्लामाबाद की यात्रा से पहले ईरानी संसद के स्पीकर बाघर गालिबफ ने ईरान के मिजाज का दिया संकेत X पर तस्वीर साझा की। ईरान ने अपने डेलीगेशन वाले विमान में कुछ मृतक बच्चियों की फोटो सीटों पर रखीं हैं। यह बच्चियां मिनाब हमले में मारी गई थीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Iran gave message before Islamabad meeting

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक होनी है। इसके लिए ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधि इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। बैठक में क्या होने वाला है इसका किसी को अंदाजा नहीं है, लेकिन बैठक में ईरान किस रुख से शामिल हो रहा है, इसका संकेत मिल गया है। ईरान ने अपने डेलीगेशन वाले विमान में कुछ मृतक बच्चियों की फोटो सीटों पर रखीं हैं। यह बच्चियां मिनाब हमले में मारी गई थीं।

विज्ञापन

इस्लामाबाद की यात्रा से पहले ईरानी संसद के स्पीकर बाघर गालिबफ ने ईरान के मिजाज का दिया संकेत – X पर तस्वीर साझा की जिसमें मिनाब हमले में मारी गईं स्कूली बच्चीयों के फोटो हवाई जहाज की सीटों पर चिपकी थी और वे उनके आमने खड़े थे। Ghalibaf ने तस्वीर के साथ लिखा था – इस फ्लाइट में मेरे सहयात्री।

विज्ञापन

ईरान के इस संकेत से लग रहा है कि बैठक में ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा रहेगा। ईरान किसी भी हमले और उसमें हुए नुकसान के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता है।

विज्ञापन

Israel-Lebanon Ceasefire को हकीकत मानने के बाद ही ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नाम रखा गया Minab168. सीजफायर के लिए ट्रंप ने इजरायल पर दबाव बनाया जिसकी घोषणा आज हो सकती है। ट्रंप प्रसाशन ने इजरायल से हिजबुल्लाह पर हमलों पर “रोक” लगाने का अनुरोध किया है, क्योंकि अगले मंगलवार को बातचीत का दिन प्रस्तावित है।

अमेरिका और लेबनान ने इजरायल से हमले रोके रखने की अपील की है। उनकी अपेक्षा पर प्रधानमंत्री Netanyahu ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया था। ईरान के प्रतिनिधिमंडल में स्पीकर गालिबफ और Abbas Araghchi के अलावा सभी की नजरें Bagher Zolghadr पर टिकी हुई हैं। Bagher Zolghadr ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव हैं और IRGC के सबसे कट्टरपंथी नेताओं में से एक माने जाते हैं।

विज्ञापन

उनकी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूदगी से साफ संकेत मिल रहा है कि IRGC के शीर्ष कमांडर अब प्रत्यक्ष रूप से वार्ताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं। पिछली दौर की बातचीत में सीधे IRGC नहीं हुआ करता था – लेकिन ये बदलाव ईरानी सैन्य नेतृत्व की बढ़ती पकड़ को दर्शाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ