ईरान संग डील के बीच इजरायली हमले से ट्रंप नाराज, नेतन्याहू को चेताया, कहा- 'यह नहीं होना चाहिए था'

US-Iran peace deal: अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले ऐतिहासिक शांति समझौते के एन पहले इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला कर दिया है. इस हमले से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आज के खास दिन यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए था. ट्रंप ने इजरायल और हिजबुल्लाह दोनों को तुरंत गोलाबारी रोकने को कहा है ताकि महीनों की मेहनत से तैयार हुआ यह शांति समझौता न बिगड़े.

Donald Trump, Benjamin Netanyahu, Beirut attack, US-Iran peace deal, Hezbollah Lebanon dispute

Photo Credit: AI

US-Iran peace deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी को खत्म करने के लिए जिस शांति समझौते पर आज हस्ताक्षर होने की उम्मीद थी, उस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल, रविवार सुबह इजरायल ने अचानक लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक पांच मंजिला इमारत पर जोरदार हवाई हमला कर दिया. इस हमले से अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली महाडील खटाई में पड़ती नजर आ रही है, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बेहद नाराज कर दिया है.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को लगाई फटकार

इस हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट लिखकर इजरायल की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की. ट्रंप ने कहा, “आज सुबह बेरूत पर हुआ हमला बिल्कुल नहीं होना चाहिए था. खासकर ऐसे खास दिन पर जब हम (अमेरिका और ईरान) एक ऐतिहासिक शांति समझौते के इतने करीब पहुंच चुके हैं.” ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को साफ लहजे में चेतावनी दी कि वे इस पूरी मेहनत पर पानी न फेरें.

विज्ञापन

दोनों पक्षों को तुरंत युद्ध रोकने की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने न केवल इजरायल बल्कि ईरान समर्थित लेबनानी चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह को भी सख्त हिदायत दी है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अब इजरायल की तरफ से लेबनान में कहीं भी कोई हमला नहीं होना चाहिए, और न ही हिजबुल्लाह या किसी अन्य संगठन की तरफ से इजरायल पर कोई जवाबी कार्रवाई होनी चाहिए. यह एक बेहद खूबसूरत और लंबी शांति की शुरुआत हो सकती है, इसलिए बेवकूफी में इसे बर्बाद मत करो.”

नेतन्याहू ने दी सफाई, ईरान ने खड़े किए सवाल

दूसरी तरफ, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस हमले का बचाव किया है. इजरायल का कहना है कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में तीन रॉकेट दागे थे, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई. वहीं इस हमले के बाद ईरान के शीर्ष वार्ताकार ने अमेरिका की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बेरूत पर यह हमला दिखाता है कि अमेरिका या तो अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना नहीं चाहता या फिर वह इजरायल को रोकने में पूरी तरह नाकाम है. फिलहाल कतर के मध्यस्थ इस डील को बचाने के लिए तेहरान में लगातार बैठकें कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ